समर्थन के इच्छुक लोगों के लिए सेवा के निलंबन और समाप्ति के बारे में कथन
Hireup उपयोगकर्ता या खाता प्रबंधक के रूप में आप विकलाँगता समर्थन कर्मियों की अपनी टीम के एक सफल प्रबंधक होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप Hireup की नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, जिसमें हमारी समर्थन के इच्छुक लोगों के लिए आचार संहिता (Code of Conduct) शामिल है।
Hireup की नीतियाँ और प्रक्रियाएँ Hireup को एक सुरक्षित, संरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल समुदाय बनाना सुनिश्चित करने के लिए विकसित की गई हैं, जिसका लोग हिस्सा बन सकें। यदि आप इनका पालन नहीं करते/करती हैं, तो हम अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपके खाते को निलंबित या बंद कर सकते हैं। नीचे सूची में दिए गए किसी भी कारण से निलंबन या समाप्ति की जा सकती है। इस सूची में सभी संभव कारण शामिल नहीं है:
- आपकी प्रोफाइल में अपमान, बदनामी, निंदा करने वाली, भ्रामक, बहकाने वाली या अनुचित सामग्री शामिल है
- आप समर्थन सेवाओं के लिए अपनी आवश्यकताओं से असंगत उद्देश्यों के लिए सुरक्षित संदेश भेजने के लिए Hireup प्लेटफॉर्म का उपयोग करते/करती हैं (जैसे, किसी को सामान या पैसे देकर सेवाएँ प्रदान करना)
- Tअपनी समर्थन आवश्यकताओं के बारे में आपके द्वारा दी गई जानकारी सटीक नहीं है
- आप Hireup समर्थन कर्मियों के लिए सुरक्षित कार्य-परिवेश उपलब्ध नहीं कराते/कराती हैं
- आप Hireup समर्थन कर्मी को संतोषजनक तरीके से शुरुआती प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं कराते/कराती हैं
- आप उचित रूप से अपने Hireup समर्थन कर्मी की निगरानी या मार्गदर्शन नहीं करते/करती हैं
- आप अपने Hireup समर्थन कर्मियों को गैर-कानूनी या उनके कार्य-विवरण और Hireup की नीतियों व प्रक्रियाओं से असंगत गतिविधियों को पूरा करने का निर्देश देते/देती हैं
- आप Hireup समर्थन कर्मी के साथ मार-पीट अथवा उसे प्रताड़ित या भयभीत करते/करती हैं, अथवा जानबूझकर या लापरवाही से कर्मी के लिए खतरा या नुकसान पैदा करते/करती हैं
- आप पूरे किए गए आरक्षणों को स्वीकृत करने में ईमानदारी से व्यवहार नहीं करते/करती हैं या आप इसे स्वीकृत नहीं करते/करती हैं
- आप पूरी तरह से समर्थन सेवाएँ न दिए जाने या वास्तविक समय की तुलना में कम समय के लिए सेवाएँ दिए जाने का झूठा दावा करते/करती हैं
- आप Hireup प्लेटफॉर्म से परे समर्थन कर्मी द्वारा समर्थन उपलब्ध कराए जाने और कर्मी को भुगतान करने की व्यवस्था का प्रस्ताव देते/देती हैं या इसे स्वीकार करते/करती हैं
- आप किसी बाहरी, तीसरे पक्ष के सामने Hireup या Hireup के समर्थन कर्मी के बारे में निजी या व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करते/करती हैं
- आप आवश्यक समय-सीमाओं के अंदर पूरे किए गए आरक्षणों के लिए भुगतान नहीं करते/करती हैं।
निलंबन
यदि Hireup को अपनी आचार संहिता अथवा Hireup की किसी नीति या प्रक्रिया का संभावित रूप से उल्लंघन करने वाली किसी घटना या मामले के बारे में अवगत कराया जाता है, तो हम अपने प्लेटफॉर्म पर आपकी पहुँच और हमारे साथ आपकी व्यवस्था को निलंबित कर सकते हैं।
यदि आपके खाते और पहुँच को निलंबित किया जाता है, तो Hireup:
- निलंबन का(के) कारण बताने के लिए आपसे संपर्क करेगा
- आपकी समर्थन आवश्यकताओं के लिए एक निरंतरता सेवा योजना (continuity of service plan) विकसित करेगा
- आपके निलंबन के बारे में बताने और निलंबन अवधि में आने वाले आरक्षणों को रद्द करने के लिए आपके Hireup समर्थन कर्मियों से संपर्क करेगा।
- घटना या मामले की समीक्षा और जाँच करेगा
- इस घटना या जाँच की प्रगति के बारे में आपको सूचित रखेगा
- आपको समीक्षा या जाँच के परिणाम के बारे में सूचित करेगा, जिसमें Hireup प्लेटफॉर्म पर आपके खाते और पहुँच को फिर से अनुमति देना या बंद करना शामिल हो सकता है।
आपके खाते को निलंबित किए जाने पर निलंबन की तिथि से पहले और इस तिथि तक पूरे किए गए सभी आरक्षणों के लिए आपको भुगतान करना होगा।
समाप्ति
यदि Hireup को अपनी नीतियों या प्रक्रियाओं का गंभीर उल्लंघन करने वाली किसी घटना या मामले के बारे में अवगत कराया जाता है, तो हम अपने प्लेटफॉर्म पर आपकी पहुँच और Hireup के साथ आपकी व्यवस्था को समाप्त करने का अधिकार रखते हैं। जाँच या समीक्षा के निष्कर्ष अथवा गंभीर और जानबूझकर किए गए उल्लंघन के परिणामस्वरूप ऐसा किया जा सकता है।
हम इस बात को समझते हैं कि समर्थन के इच्छुक लोगों को निरंतर सेवा की आवश्यकता होती है और आपका खाता बंद करने की आवश्यकता होने पर हम सहमति से एक निरंतरता सेवा योजना (continuity of service plan) विकसित करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करेंगे।
आपके खाते और पहुँच को बंद किए जाने पर Hireup:
- आपको लिखित में बंद करने का(के) कारण बताएगा
- आपकी समर्थन आवश्यकताओं और खाता बंद करने के कारण(णों) को ध्यान में रखते हुए एक निरंतरता सेवा योजना (continuity of service plan) विकसित करेगा
- आपके Hireup समर्थन कर्मियों से आपका खाता बंद होने और भविष्य के आरक्षणों को रद्द करने के बारे संपर्क करेगा
- पूरा भुगतान करने के लिए बकाया इन्वॉइस आपको भेजेगा
यदि आपका खाता बंद कर दिया जाता है, तो भी आप समाप्ति की तिथि से पहले और इस तिथि तक पूरे किए गए सभी आरक्षणों का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार होंगे/होंगी।
निष्क्रियता
यदि आपका खाता शुरू करने के छह महीनों के अंदर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है; या यदि आप अपनी प्रोफाइल को अपडेट नहीं करते/करती हैं, या आप प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित संदेश नहीं भेजते/भेजती हैं, या आप छह महीने से अधिक समय से कोई आरक्षण नहीं करते/करती हैं, तो Hireup:
- आपके खाते को निलंबित कर सकता है
- आपके खाते और प्रोफाइल को बंद कर कर सकता है
- आपके साथ हमारा समझौता समाप्त कर सकता है।
आपके खाते को बंद करने से पहले उपलब्ध कराई गई सेवाओं के लिए सभी बकाया राशि का भुगतान करना आवश्यक होगा।
अपील और समीक्षा
यदि आपको लगता है कि आपके खाते को निलंबित या बंद करना अनुचित था, तो आप hello@hireup.com.au पर ईमेल भेजकर समीक्षा के लिए निवेदन कर सकते/सकती हैं।