Skip to main content

विकलाँगता समर्थन कर्मी

Hireup विकलाँगता-ग्रस्त लोगों के लिए एनडीआईएस (NDIS) के साथ पंजीकृत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका प्रयोग आपकी आवश्यकताओं से ताल-मेल रखने वाले और आपके हितों को साझा करने वाले कर्मियों की खोज करने, उन्हें काम पर रखने और उनका प्रबंध करने के लिए किया जा सकता है।

आरंभ करें

यह कैसे काम करता है

Illustration of a person, indicating a user

निर्माण करें

एक प्रोफाइल का निर्माण करें, सत्यापन कराएँ और स्थानीय समर्थन के हमारे राष्ट्रीय समुदाय में शामिल हों, जिसे विशेष रूप से विकलाँगता-ग्रस्त लोगों और उनके परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Image of a magnifying glass on top of a speech icon

खोज करें

अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले और रुचियों को साझा करने वाले लोगों को खोज करें। Hireup जॉब बोर्ड का उपयोग करें या अन्य उपयोगकर्ताओं को सीधे संदेश भेजें।

Icon of a laptop

काम पर रखें

एक कानूनी कार्य-नियोक्ता के रूप में हमारे द्वारा जाँचे गए, सत्यापित किए गए और समर्थित किए जाने वाले समर्थन कर्मियों को अपने लिए खुद से काम पर रखें।

Icon of two hands shaking

प्रबंध करें

हमारे आसान ऑनलाइन डैशबोर्ड और आरक्षण प्रणाली के माध्यम से अपनी समर्थन टीम का आसानी से प्रबंध करें। हम बीमा, कर और सुपर समेत ऐसी सभी काम  की बातों का ध्यान रखते हैं, ताकि आपको यह सब न करना पड़े।

यह सही ताल-मेल की खोज करने के बारे में है।

अच्छा समर्थन कार्य मात्र सही योग्यताओं से कहीं अधिक बढ़कर होता है। ऐसे किसी व्यक्ति की खोज करें जिसके साथ आप कुछ साझा कर सकें और आप अपने लिए सही समर्थन कार्य प्राप्त कर पाएँगे/पाएँगी।

हम कैसे सहायता कर सकते हैं

हरेक व्यक्ति अलग-अलग होता है, और इसलिए उसकी समर्थन आवश्यकताएँ भी अलग-अलग होती हैं।

हम निम्नलिखित तरीकों से आपकी सहायता कर सकते हैः

घर के काम-काज में हाथ बंटाना

साफ-सफाई, बगीचे का रख-रखाव और घर में स्थित कार्यालय के कर्तव्य।

व्यक्तिगत देखभाल

घर पर या समुदाय में शावर लेने, शौचालय जाने और खाने के समय सहायता।

शिक्षा और रोजगार

स्कूल, कॉलेज या काम पर अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता के लिए प्रशिक्षण।

थेरेपी समर्थन 

अपनी थेरेपी की योजना बनाने, इसका अभ्यास करने और आनंद उठाने में सहायता।

गृह-देखभाल

सुबह और शाम की दिनचर्या, चिकित्सा-संबंधी संकेत और भोजन तैयार करने में सहायता।

घर से बाहर काम-काज

घर से बाहर निकलने, कक्षा में भाग लेने, व्यायाम करने, स्वयंसेवा में हिस्सा लेने या मुलाकातों में आने-जाने के लिए समर्थन।

परिवहन

अपने छोटे-मोटे काम पूरा करने या स्थान A से लेकर स्थान B तक आने-जाने में समर्थन।

विशेषज्ञ

और अधिक जटिल, व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए उच्च आवश्यकता समर्थन।

एक अलग मॉडल (प्रारूप)

हम अनुबंध-मुक्त मॉडल का प्रयोग करते हैं। हमारे सभी समर्थन कर्मियों को Hireup द्वारा काम पर रखा जाता है, जिसका अर्थ है कि हम उन्हें समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए वे जो कुछ भी कर सकते हैं, उसके लिए प्रतिबद्ध होते हैं।

Grace, a support worker

नमस्ते, मैं ग्रेस हूँ

मैं व्यावसायिक चिकित्सा (Occupational Therapy) की छात्रा हूँ, और मुझे संगीत तथा घर से बाहर समय बिताना बहुत अच्छा लगता है।

न्यूकासल, एनएसडब्ल्यू

Jonathon, a support worker with his dog.

नमस्ते, मैं जोनाथन हूँ

मैं जैवचिकित्सीय विज्ञान में स्नातक (Bachelor of Biomedical Science) का छात्र हूँ, और मैं राज्य की डोटा 2 (DOTA 2) टीम में क्विडडिच का खिलाड़ी और गेमर हूँ।

न्यूकासल, एनएसडब्ल्यू

Image of Toshi, a Hireup Support Worker, smiling

नमस्ते, मैं तोषी हूँ

मैं नौ वर्षों से भी अधिक अनुभव वाला समर्थन कर्मी हूँ, जिसे घूमना-फिरना और बेहतरीन भोजन बहुत पसंद है।

सिडनी, एनएसडब्ल्यू

शुल्क

Hireup की सेवाओं के शुल्क सभी लोगों के लिए अच्छे होते हैं। हमारे उपयोगकर्ता कम कीमतें चुकाते हैं, हमारे कर्मी अधिक आय कमाते हैं और हमारी दरें एनडीआईएस (NDIS) के अनुरूप हैं।

  • एनडीआईएस (NDIS) समेत सभी प्रकार की विकलाँगता समर्थन फंडिंग के अनुरूप 
  • केवल आरक्षित किए गए घंटों के लिए कीमत चुकाएँ
  • पारी (शिफ्ट) का आरक्षण करने से पहले ही पता लगाएँ कि इसके लिए कितनी कीमत चु��ानी होगी