Hireup आचार संहिता
Hireup में हम अपने सेवार्थियों के लिए ऐसे समुदाय का निर्माण कर रहे हैं, जो Hireup के माध्यम से प्राप्त होने वाले अपने समर्थनों या सेवाओं का नियंत्रण स्वयं करने की सुविधा प्रदान करता है। हम जानते हैं कि कोई भी सफल समुदाय विश्वास की नींव पर निर्मित होता है, इसलिए हमने यह आचार संहिता ("कोड") बनाई है ताकि आप यह समझ सकें कि आप हमारे समुदाय में सकारात्मक रूप से कैसे भाग ले सकते/सकती हैं।
यह कोड आपकी जिम्मेदारियाँ निर्धारित करता है और जब भी आप Hireup समुदाय में शामिल होते/होती हैं, तो यह लागू होगा। इसमें ऐसी परिस्थितियाँ भी शामिल हैं, उदाहरण के लिए जब आप प्लेटफॉर्म के माध्यम से Hireup उपयोगकर्ताओं के साथ या सेवार्थियों के साथ अथवा Hireup टीम के साथ सामान्य व्यवहार कर रहे होते/रही होती हैं और जब आप Hireup द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली हरेक प्रकार की सेवाओं के साथ संलग्न हो रहे होते/रही होती हैं, किंतु ये परिस्थितियाँ केवल इन्हीं तक सीमित नहीं है।
यदि इस कोड में अन्यथा परिभाषित न किया गया हो, तो इस कोड में बड़े अक्षरों में लिखे शब्दों का अर्थ उपयोग की शर्तों में प्रयुक्त अर्थ के समान ही है।
Hireup के सिद्धांत
Hireup समुदाय में जो कुछ भी होता है, वह हमारे मूल सिद्धांतों से समर्थित है। ये सिद्धांत हमें एक-दूसरे के साथ जुड़ने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करते हैं।
यह लगातार विकसित होता हुआ दस्तावेज है – जैसे-जैसे हम समुदाय से सीखते हैं, हम लगातार अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करते रहते हैं। किंतु हमने अभी तक जो कुछ भी सीखा है, ये सिद्धांत उसके मूल में हैं, और हम हमेशा इनका प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए काम करते रहते हैं।
विकल्प और नियंत्रण
हमारा मानना है कि हमारे सेवार्थियों को Hireup से प्राप्त होने वाले समर्थन या सेवाओं के लिए सभी विकल्प और संपूर्ण नियंत्रण प्राप्त होना चाहिए। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए Hireup मॉडल को डिज़ाइन किया है कि हमारे सेवार्थी तय कर सकें कि वे किसके साथ काम करते हैं, वे किस समय अपने समर्थन या सेवाएँ प्राप्त करना चाहते हैं, उस समर्थन या सेवा का दायरा क्या है और वे उन सेवाओं या समर्थनों को किस प्रकार से संरचित और वितरित किया जाना पसँद करेंगे।
कार्य-नियुक्ति
यदि आप एक सेवार्थी हैं, तो आप अपनी सेवाओं और समर्थन के प्रभारी स्वयं हैं, और Hireup समुदाय से सेवाओं का आरक्षण सुरक्षित करने के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। ऐसा करने में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपनी समर्थन टीम में शामिल करने के लिए ऐसे प्रत्येक Hireup उपयोगकर्ता और व्यक्ति की उपयुक्तता का आकलन कर रहे/रही हैं (जिसमें गृह देखभाल और समर्थन कर्मी भी शामिल हैं, लेकिन ये केवल इन्हीं तक सीमित नहीं हैं), जिन्हें आप अपनी विशिष्ट सेवाएँ या समर्थन प्रदान करने के लिए संलग्न करते/करती हैं। अपनी Hireup समर्थन टीम ("समर्थन टीम") का निर्माण करते समय (जिसमें अलग-अलग प्रकार के विभिन्न समर्थन या सेवाएँ प्रदान करने के लिए 1 या इससे अधिक Hireup उपयोगकर्ता शामिल हो सकते हैं) आपको अपने लक्ष्यों के साथ स्पष्ट होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप ऐसी समर्थन टीम का निर्माण करें, जो आपको ये लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता दे सकती है।
निर्देश
एक सेवार्थी के रूप में, अपनी समर्थन टीम को निर्देश और दिशा प्रदान करने से पहले आपको Hireup के माध्यम से प्रदान किए जा सकने वाले समर्थनों या सेवाओं के दायरे पर विचार करना चाहिए। आपकी समर्थन टीम में अलग-अलग प्रकार की सेवाएँ या समर्थन शामिल हो सकते हैं, जिनमें घर पर देखभाल और समर्थन कर्मी शामिल हैं, लेकिन ये केवल इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। आपको अपनी समर्थन टीम के प्रत्येक सदस्य से केवल वही कार्य करने के लिए कहना चाहिए, जो उनके कार्य-विवरण की सीमाओं के अंदर आता है।
आपको अपनी समर्थन टीम को अपनी सहायता या सेवा-संबंधी आवश्यकताओं के बारे में सभी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करनी चाहिए और अपनी आवश्यकता की सेवाओं या समर्थन के लिए समर्थन टीम के प्रत्येक सदस्य को उत्प्रेरण, प्रशिक्षण और दिशा प्रदान करनी चाहिए।
समर्थन टीम के एक सदस्य के रूप मेंआपके लिए सेवार्थी, उनके परिवार या खाता प्रबंधक और Hireup टीम - इन दोनों के निर्देशों, मार्गदर्शन और निर्णयों का सम्मान करना आवश्यक है (ऐसे मामलों के अतिरिक्त, जहाँ यह करना असुरक्षित या गैर-कानूनी है)।
यह ज़रूरी है कि आप सेवार्थी की समर्थन या सेवा-संबंधी आवश्यकताओं और ऐसे किसी भी अन्य समर्थन या सेवा प्रशिक्षण दस्तावेजों से खुद को परिचित करें, जिनसे आपको सुरक्षित सेवाएँ प्रदान करने में मदद मिलेगी। आपको Hireup या सेवार्थी और/या खाता प्रबंधक द्वारा आपको प्रदान की गई प्रतिक्रिया और प्रशिक्षण के प्रति उत्तरशील होना आवश्यक है।
यह ज़रूरी है कि सेवार्थी और खाता प्रबंधक समर्थन टीम के सदस्यों को ऐसी किसी भी गतिविधि को पूरा करने के लिए न कहें, जिसे करने के लिए वे योग्य या कुशल नहीं हैं अथवा इसे करने के इच्छुक नहीं हैं, जो असुरक्षित या गैर-कानूनी हैं या जो हमारी नीतियों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करती हैं। न ही टीम के सदस्यों को ऐसी गतिविधियों को पूरा करना चाहिए, जिन्हें करने के लिए वे योग्य या कुशल नहीं हैं अथवा इच्छुक नहीं हैं, जो हमारी नीतियों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करती हैं अथवा जो असुरक्षित या गैर-कानूनी हैं।
प्रबंधन
एक सेवार्थी या खाता प्रबंधक के रूप में आप अपनी समर्थन टीम को अच्छा कार्य परिवेश उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार हैं। आपको पेशेवर सीमाओं के प्रति सचेतन रूप से मजबूत संबंधों का निर्माण करना चाहिए।
आपको काम करने के अपेक्षित घंटों, पूरा किए जाने वाले कार्यों, अपनी आवश्यकता के समर्थनों या सेवाओं के बारे में स्पष्ट और सामयिक रूप से संचार करके अपनी समर्थन टीम के ���मय का सम्मान करना चाहिए और किसी भी निरस्तीकरण (हमारे निरस्तीकरण कथनानुसार) अथवा कार्यों, समर्थन या सेवाओं में परिवर्तन के लिए समुचित नोटिस प्रदान करना चाहिए। आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरी की गई सभी पारिय���ं (शिफ्ट्स) या काम किए गए घंटों को सामयिक रूप से संसाधित किया जाए, ताकि आपकी समर्थन टीम को त्वरित भुगतान करना सुनिश्चित किया जा सके।
व्यक्तिपरक समर्थन
समर्थन टीम के सदस्यों को ऐसी सेवा प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए जो व्यक्ति-विशेष के लिए अनुकूलित हैं और उस सेवार्थी का समर्थन कर रही हैं, जिसके साथ वे उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। सेवार्थी की प्राथमिकताओं को समझने के लिए बहुत सारे प्रश्न पूछकर इसे हासिल किया जा सकता है, ताकि उनके व्यक्तिगत विकल्पों और आवश्यकताओं से कार्य का मार्गदर्शन हो सके।
सेवार्थियों और उनके समर्थन नेटवर्क के साथ मजबूत संबंध बनाए जाने चाहिए, लेकिन पेशेवर सीमाओं के बारे में भी हमेशा सचेत रहना चाहिए।
पेशेवर व्यवहार
समर्थन टीम के सदस्यों के लिए केवल वही समर्थन या सेवाएँ प्रदान करनी आवश्यक हैं, जिनके लिए Hireup ने उन्हें काम पर रखा है। सेवार्थी को अनेकानेक अलग-अलग समर्थन सेवाएँ प्राप्त हो सकती है, किंतु समर्थन टीम के सदस्यों के लिए यह आवश्यक है कि वे केवल अपनी भूमिका के दायरे के अंदर ही काम करें, जैसा कि उनके कार्य विवरण में या Hireup और उनसे समर्थन या सेवाएँ प्राप्त करने वाले सेवार्थी के बीच किसी भी समझौते में निर्धारित किया गया है। समर्थन टीम के सदस्यों के लिए यह आवश्यक है कि वे Hireup प्लेटफॉर्म, Hireup सेवार्थियों, Hireup समुदाय और Hireup टीम के साथ संलग्न होते समय हमेशा Hireup की नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन करें।
समर्थन टीम के सदस्यों के लिए यह आवश्यक है कि वे समय के पाबंद हों, विश्वसनीय हों और वे Hireup रद्दीकरण कथन (गृह देखभाल और समर्थन कर्मी) या Hireup तथा सेवार्थी के साथ अपने समझौते के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार कार्य करें। समर्थन टीम के सदस्यों के लिए यह आवश्यक है कि वे Hireup के साथ काम करते समय अपने पास मादक-पदार्थ या एल्कोहल रखने या इनका प्रयोग करने से वर्जन करें।
स्वास्थ्य और कल्याण
समर्थन टीम के सदस्यों को यथासंभव सबसे अच्छी सेवाएँ और समर्थन प्रदान करने के लिए थकावट और ऊर्जारहित होने के बारे में पता होना चाहिए। सेवार्थियों और खाता प्रबंधकों को अपनी समर्थन टीम के सदस्यों के जीवन में चल रही अन्य बातों के बारे में भी विचार करना चाहिए। जब किसी भी समर्थन या सेवाओं के प्रावधान की बात आती है, तो बहुत सारी अन्य बातों की तरह ही मात्रा की तुलना में गुणवत्ता बेहतर होती है।
खतरे की गरिमा
हमारा मानना है कि किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता में सुधार तब होता है, जब उनके पास सूचित और स्वीकार्य खतरे स्वयं उठाने का अवसर होता है। इसे "खतरे की गरिमा" के रूप में जाना जाता है। हरेक व्यक्ति को आयु समेत अन्य कारकों के आधार पर अलग-अलग खतरों का सामना करना पड़ता है, तथा हमारे सेवार्थियों के लिए, उनकी विकलांगता से उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव, उन्हें किस प्रकार के समर्थन की आवश्यकता है और किस परिवेश में उनका समर्थन उन्हें उपलब्ध कराया जाता है।
खतरे की गरिमा इस बारे में है कि सभी लोगों को उनके निर्णयों और कार्यों से जुड़े खतरों का आकलन करने के उनके अधिकार के लिए सम्मान दिया जाए।
खतरा उठाने में सक्षम बनाना
हम दृढ़ता से इस बात को मानते हैं कि हमारे सेवार्थी, और/या उनके परिवार वाले या खाता प्रबंधक अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं की खोज में किस स्तर तक खतरा उठाने के लिए तैयार हैं, इसके बारे में निर्णय लेने के लिए वे स्वयं सबसे अच्छी स्थिति में होते हैं। इसका अर्थ है कि उन्हें किस तरह के समर्थन या सेवाएँ प्राप्त होती हैं, वे कब प्राप्त होते/ती हैं और इन्हें कौन प्रदान करता है, इसके बारे में वे अपने निर्णय स्वयं लेना। इस समर्थन या सेवा को प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि जब कोई सेवार्थी, उनका परिवार या खाता प्रबंधक ये निर्णय लेंगे, तो यह समर्थन टीम का दायित्व है कि वे इन निर्णयों को लेने के उनके अधिकार का सम्मान करने और सभी समर्थनों या सेवाओं के उपलब्ध कराए जाने के दौरान स्वयं अपनी और सेवार्थियों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बीच संतुलन खोजें। हम Hireup के सभी उपयोगकर्ताओं को इन निर्णयों के प्रति खुला और स्पष्ट संचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि सभी लोग एक ही स्तर पर रहें।
खतरे का आकलन करना
समर्थन टीम के सदस्यों को भी खतरा-आधारित निर्णय लेने के लिए सशक्त महसूस करना चाहिए; इसका अर्थ खतरों का आकलन कर पाना और इस बारे में निर्णय ले पाना है कि क्या कुछ विशिष्ट काम पूरा करना है अथवा क्या Hireup या हमारे सेवार्थियों के निवेदन पर कोई कार्य करना है। खतरों का आकलन करते समय समर्थम टीम के सदस्यों के लिए यह आवश्यक है कि वे पारी के दौरान अपने सेवार्थियों की सुरक्षा और सकुशलता सुनिश्चित करने के अपने देखभाल के कर्तव्य पर विचार करें। यदि समर्थन टीम के सदस्य को किसी भी समर्थन या सेवा को उपलब्ध कराने में सुरक्षित, आरामदेह या योग्य महसूस नहीं होता है, तो इसे उपलब्ध कराने के उनके निर्णय लेने के अधिकार के प्रति हमेशा सम्मान प्रदर्शित किया जाना चाहिए।
सुरक्षित रूप से कार्य करना
सेवार्थियों, खाता प्रबंधकों और समर्थन टीम के सदस्यों का यह सुनिश्चित करने का दायित्व है कि गुणवत्तापूर्ण समर्थनों और सेवाओं को एक सुरक्षित कार्य परिवेश में उपलब्ध कराया जाता है।
सुरक्षित परिवेश
सेवार्थी और खाता प्रबंधक यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि उनकी समर्थन टीम के लिए सुरक्षित और उपयुक्त कार्य परिवेश प्रदान किया जाए। इसमें उपकरणों का रख-रखाव और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि परिवेश ऐसे सभी खतरों से मुक्त है जो आपको या आपकी समर्थन टीम में किसी भी व्यक्ति को शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं, किंतु ये केवल इन्हीं बातों तक सीमित नहीं है।
दुर्व्यवहार और उपेक्षा के प्रति शून्य सहिष्णुता
दुर्व्यवहार, उपेक्षा, लापरवाही, हिंसा, भेदभाव, धमकाए जाने और उत्पीड़न के प्रति Hireup की शून्य सहिष्णुता नीति है। इसका अर्थ है कि सेवार्थियों के प्रति या आपकी समर्थन टीम में किसी भी व्यक्ति के प्रति हिंसा, शोषण, उपेक्षा और दुर्व्यवहार के सभी स्वरूपों की रोकथाम की जाए और इनका उत्तर दिया जाए। जैसे ही आपको दुर्व्यवहार या उपेक्षा से संबंधित किसी भी चिंता के बारे में पता चलता है, आपको Hireup को इसके बारे में सूचित करने की आवश्यकता होगी।
आपके लिए यह आवश्यक है कि आप किसी भी Hireup उपयोगकर्ता या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य पर आक्रमण न करें, उनका उत्पीड़न न करें या उन्हें भयभीत न करें, अथवा जानबूझकर या लापरवाही से किसी भी अन्य Hireup उपयोगकर्ता या हमारे समुदाय के किसी अन्य सदस्य को शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या अन्य नुकसान के खतरों के प्रति अभिमुख न करें।
सुर���्षा और गोपनीयता
आपके लिए यह आवश्यक है कि आप हमारे सेवार्थियों, अपनी समर्थन टीम के सदस्यों और Hireup समुदाय के अन्य सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी की निजता और गोपनीयता बनाए रखें। इसका अर्थ है कि आपके लिए यह आवश्यक है कि आप हमारे सेवार्थियों, अपनी समर्थन टीम के सदस्यों, ऐसे अन्य लोगों जिनके साथ आप काम कर रहे/रही हैं, या Hireup समुदाय के किसी अन्य सदस्य के बारे में जानकारी को उनकी सहमति के बिना किसी अन्य के साथ साझा न करें। आपको अपने Hireup खाते का पासवर्ड गोपनीय रखना चाहिए तथा किसी और को अपने Hireup खाते की सुलभता नहीं देनी चाहिए।
यदि आपको निजता या गोपनीयता के किसी भी संभावित या वास्तविक उल्लंघन के बारे में पता चलता है, तो आपके लिए इसके बारे में तुरंत Hireup के पास सूचना देना अनिवार्य होगी।
समावेशन
आपको भेदभाव, डराने-धमकाने (बुलिंग) और उत्पीड़न से मुक्त परिवेश बनाने में सकारात्मक योगदान देना चाहिए, जिसमें विकलांगता, जाति, आयु, लिंग, लैंगिक पहचान, धर्म, राजनीतिक या अन्य विचारणा या संबद्धता, अथवा आपराधिक रिकॉर्ड पर आधारित भेदभाव भी शामिल है।
प्रामाणिकता
आपके लिए यह आवश्यक है कि आप ऐसे किसी प्रयोजन के लिए प्लेटफॉर्म का उपयोग न करें या Hireup के उपयोगकर्ताओं, Hireup या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य के साथ संचार न करें, जो संभावित या वास्तविक समर्थन या सेवाओं से संबंधित नहीं है।
आपके लिए यह आवश्यक है कि आप अपनी Hireup प्रोफाइल में, अथवा Hireup उपयोगकर्ताओं, Hireup या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य के साथ अपने किसी भी अन्य संचार में ऐसी कोई भी जानकारी प्रदान न करें, जो गलत हो, गुमराह करने वाली हो या भ्रम पैदा करने वाली हो। आपके लिए यह आवश्यक है कि आप अपनी Hireup प्रोफाइल में या अन्य Hireup उपयोगकर्ताओं, Hireup या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य के साथ अपने किसी भी संचार में कोई भी आक्रामक, मानहानिकारक, अपमानजनक या अनुचित सामग्री शामिल न करें।
सूचना देना
समर्थन टीम के सदस्यों की रिपोर्टिंग आवश्यकताएँ होती हैं, जिनमें से कुछ अनिवार्य हो सकती हैं। इनमें ऐसी स्थितियाँ भी शामिल हैं जहाँ यह माना जाता है कि सेवार्थी को नुकसान पहुँचने का गंभीर खतरा है। इसमें शारीरिक नुकसान, यौन नुकसान, भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक नुकसान, आर्थिक शोषण, उपेक्षा या घरेलू हिंसा के प्रति अभिमुखीकरण शामिल हैं। प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं के उपयोग की सूचना भी दी जानी ज़रूरी है।
समर्थन टीम के सदस्यों की यह जिम्मेदारी भी है कि वे हमारे 24-घंटे उपलब्ध ऑनलाइन रिपोर्टिंग टूल का उपयोग करके Hireup के माध्यम से प्रदान किए गए किसी भी समर्थन या सेवा के दौरान, या उसके संबंध में होने वाले किसी भी मुद्दे या घटना के बारे में यथाशीघ्र या कम से कम घटना के 1 दिन के अंदर रिपोर्ट करें।
Hireup उपयोगकर्ताओं के लिए किसी भी शिकायत, मुद्दों या घटनाओं के समाधान के लिए Hireup के साथ मिलकर पारदर्शी और ईमानदारीपूर्ण तरीके से कार्य करना आवश्यक है। हरेक Hireup उपयोगकर्ता Hireup, अन्य Hireup उपयोगकर्ताओं और Hireup समुदाय के साथ संलग्न होने के समय अपने प्रदर्शन और व्यवहार के लिए स्वयं जवाबदेह है।
आपको Hireup के साथ किसी भी चिंता को साझा करने में हमेशा सहज महसूस होना चाहिए, चाहे कोई 'घटना' हुई हो या न हुई हो।
सकारात्मक संचार
सशक्त कार्य-संबंध बनाने के लिए हमारे पास जो सबसे प्रबल उपकरण उपलब्ध हैं, उनमें में से एक उपकरण संचार है। हम अपने और एक-दूसरे के बारे में कैसा सोचते और महसूस करते हैं, उसे आकार देने में शब्द शक्तिशाली हो सकते हैं।
सम्मानजनक बातचीत
विकलांगता के बारे में अक्सर व्यापक धारणाओं के साथ बात की जाती है, जो हमारे लिए विकलांगता की भिन्नता और विविधता का सटीक या सकारात्मक रूप से प्रतिनिधित्व करने में सहायक नहीं होता है। हम उम्मीद करते हैं कि हरेक Hireup उपयोगकर्ता हमारे समुदाय के अंदर और बाहर सम्मान, सू��्ष्मभाव और खुले विचारों के साथ चर्चा में संलग्न हो और अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले शब्दों और भाषा का ध्यान रखे।
प्रभावी संचार
आप हमारे सेवार्थियों, समर्थन टीम के सदस्यों, Hireup समुदाय और Hireup टीमके साथ खुले, प्रभावी और सामयिक संचार में संलग्न होकर Hireup के साथ अपने कार्य के अवसरों (समर्थन टीम के सदस्यों) और सफलता को अधिक से अधिक बना पाएँगे/पाएँगी।
अन्य जिम्मेदारियाँ
Hireup की नीतियाँ एवं प्रक्रियाएँ
इस संहिता में रेखांकित किए गए Hireup सिद्धांत तथा हमारी नीतियां एवं प्रक्रियाएँ आपका और हमारे समुदाय का मार्गदर्शन करने में मदद करेंगी। हमारी नीतियों और प्रक्रियाओं में उल्लिखित अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझना और उनके प्रति संकल्पबद्ध होना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम सभी एक स्वास्थ्यप्रद और समर्थनकारी Hireup समुदाय बनाए रखने के लिए काम करते हैं। आपको उन नीतियों एवं प्रक्रियाओं का पालन करना होगा, जो आपके लिए लागू होती हैं। यदि आप इन नीतियों एवं प्रक्रियाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते/चाहती हैं या आप इस बारे में अनिश्चित हैं कि इन्हें कहाँ खोजा जाना चाहिए, तो कृपया हमारी टीम से संपर्क करें।
एनडीआईएस कर्मी आचार संहिता - समर्थन टीम के सदस्य
समर्थन टीम के सदस्यों के रूप में आप अक्सर राष्ट्रीय विकलांगता बीमा योजना (एनडीआईएस) के प्रतिभागियों को समर्थन देंगे/देंगी। एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग [NDIS Quality and Safeguards Commission] ने एक एनडीआईएस (NDIS) आचार संहिता नियत की है, जो विकलांगता-ग्रस्त लोगों को समर्थन या सेवाएँ प्रदान करने में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए लागू होती है। एनडीआईएस (NDIS) आचार संहिता इसका पालन करने में विफल रहने वाले लोगों के लिए नागरिक दंड लागू करती है, इसलिए हम इस संहिता को जीवंत बनाने में आपको अपनी भूमिका को समझने में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस संहिता के अंतर्गत यह आवश्यक है कि आप:
- लागू कानूनों और प्रसंविदाओं के अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, आत्म-निर्णयात्मकता और निर्णय लेने के व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान की भावना के साथ कार्य करें;
- विकलांगता-ग्रस्त लोगों की गोपनीयता का सम्मान करें;
- देखभाल और कुशलता के साथ सुरक्षित तथा सक्षम तरीके से समर्थन व सेवाएँ प्रदान करें;
- अखंडता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करें;
- विकलांगता-ग्रस्त लोगों को प्रदान किए जाने वाले समर्थनों और सेवाओं की गुणवत्ता व सुरक्षा को प्रभावित कर सकने वाले मामलों के बारे में चिंताएँ प्रकट करने और कार्यवाही करने के लिए तुरंत कदम उठाएँ;
- विकलांगता-ग्रस्त लोगों के प्रति हिंसा, शोषण, उपेक्षा और दुर्व्यवहार के सभी प्रारूपों को रोकने और उनके उत्तर में प्रतिक्रिया देने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं; और
- यौन दुराचार को रोकने और इसका उत्तर देने के लिए सभी समुचित कदम उठाएँ।
आप आयोग द्वारा प्रबंधित किए जाने वाले कानून और विनियम यहाँ देख सकते/सकती हैं।
साथ ही, यदि आप विक्टोरिया में आ���ारित हैं, तो Hireup और Hireup समर्थन टीम के सदस्यों के लिए समर्थनकर्मियों के लिए विक्टोरिया की आचार संहिता (Victorian Code of Conduct) का पालन करना भी अनिवार्य होगा। इस संहिता में कर्मियों के लिए पांच दायित्व नियत किए गए हैं, जिन्हें आप यहाँ पढ़ सकते/सकती हैं।