Skip to main content

विकलाँगता समर्थन कर्मियों के निलंबन और उनकी नौकरी समाप्त करने के बारे में कथन

Hireup समर्थन कर्मी के रूप में आप समर्थन के इच्छुक सभी व्यक्तियों को ऊँची गुणवत्ता की सेवा उपलब्ध कराने तथा गृह देखभाल और समर्थन कर्मियों के लिए आचार संहिता तथा नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्लेटफॉर्म पर आपका खाता स्वीकृत किए जाने के बाद यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप समर्थन कर्मियों के लिए आचार संहिता तथा नीतियाँ और प्रक्रियाएँ पढ़ें और किसी भी अस्पष्टता के बारे में हमसे प्रश्न पूछें।

हमारी आचार संहिता तथा नीतियाँ और प्रक्रियाएँ यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित तैयार की गई हैं कि आप एक सुरक्षित, संरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल समुदाय के रूप में Hireup का हिस्सा बन पाएँ।

हम आपके काम को महत्व देते हैं और हमारे प्लेटफॉर्म पर स्वीकृत किए गए हरेक आरक्षण में आपके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली समर्थन सेवाओं में ऊँचे स्तर का प्रदर्शन दिखाने के लिए हम आपकी सहायता करना चाहते हैं।

हम आपकी व्यावसायिक उम्मीदों और समर्थन के इच्छुक व्यक्तियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए आपको लगातार प्रशिक्षण और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यदि आप हमारी आचार संहिता तथा Hireup नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं करते/करती हैं, तो Hireup के पास अपने प्लेटफॉर्म पर आपके खाते और हमारे साथ आपकी व्यवस्था को निलंबित या समाप्त करने का अधिकार है।

नीचे दी गई किसी भी परिस्थिति में निलंबन या समाप्ति की जा सकती है। इस सूची में सभी संभव परिस्थितियाँ नहीं दी गई है:

  • आपकी प्रोफाइल में अपमान, बदनामी, निंदा करने वाली, भ्रामक, बहकाने वाली या अनुचित सामग्री शामिल है।
  • आप समर्थन सेवाओं के लिए अपनी आवश्यकताओं से असंगत उद्देश्यों के लिए सुरक्षित संदेश भेजने के लिए Hireup प्लेटफॉर्म का उपयोग करते/करती हैं (जैसे, किसी को सामान या पैसे देकर सेवाएँ प्रदान करना)
  • आप स्वीकृत किए गए आरक्षणों के लिए समर्थन सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान नहीं करते/करती हैं
  • आप Hireup के गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संगत प्रमाण-पत्रों और उपाधियों को अपडेट रखने में असफल रहते/रहती हैं [जैसे, आपके प्राथमिक चिकित्सा/सीपीआर प्रमाण-पत्र (first aid/CPR certifications) या आपकी बच्चों/संवेदनशील व्यक्तियों के साथ काम करने की पात्रता जाँचें (working with children/vulnerable people checks) और पुलिस जाँचें अप-टु-डेट नहीं हैं]।
  • आप समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के साथ मार-पीट अथवा उसे प्रताड़ित या भयभीत करते/करती हैं, अथवा जानबूझकर या लापरवाही से समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के लिए खतरा या नुकसान पैदा करते/करती हैं
  • आप Hireup प्लेटफॉर्म से परे समर्थन के इच्छुक व्यक्ति को समर्थन उपलब्ध कराने की व्यवस्था का प्रस्ताव देते/देती हैं या इसे स्वीकार करते/करती हैं
  • आप किसी बाहरी, तीसरे पक्ष के सामने Hireup या Hireup के माध्यम से समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के बारे में निजी या व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करते/करती हैं
  • आप Hireup की नीतियों और प्रक्रियाओं (Policies and Procedures) का पालन करने में असफल रहते/रहती हैं
  • आप आचार संहिता का अनुपालन नहीं करते/करती हैं।

कार्य-प्रदर्शन

आपको Hireup समर्थन कर्मी के रूप में अपने कार्य-प्रदर्शन की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता देने के कई अवसर और व्यवहार मिलेंगे। इनमें निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

  • आपसे समर्थन प्राप्त करने वाले लोगों के नेतृत्व में कार्य-प्रदर्शन प्रबंधन
  • समुदाय के नेतृत्व में कार्य-प्रदर्शन प्रबंधन
  • आरक्षण के बाद रेटिंग प्रणाली
  • लगातार जाँच
  • अनुमोदन
  • आपसे समर्थन प्राप्त करने वाले लोगों के लिए प्रासंगिक विशेष प्रशिक्षण, जिसमें ‘पारी (शिफ्ट)-में’ उत्प्रेरण (‘in-shift’ induction) भी शामिल है

निलंबन

यदि Hireup को अपनी किसी नीति या प्रक्रिया अथवा आचार संहिता का संभावित रूप से उल्लंघन करने वाली किसी घटना या मामले के बारे में पता चलता है, तो हम अपने प्लेटफॉर्म पर आपकी पहुँच और Hireup के साथ आपकी व्यवस्था को निलंबित कर सकते हैं। यदि आपके खाते की पहुँच को निलंबित किया जाता है, तो Hireup:

  • निलंबन का(के) कारण बताने के लिए आपको पत्र भेजेगा।
  • आपके निलंबन के बारे में बताने के लिए और भविष्य के आरक्षणों को रद्द करने के लिए आपके साथ काम करने वाले लोगों के साथ संपर्क करेगा।
  • घटना या मामले की समीक्षा और जाँच करेगा
  • इस घटना या जाँच की प्रगति के बारे में आपको सूचित रखेगा
  • आपको समीक्षा या जाँच के परिणाम के बारे में सूचित करेगा, जिसमें Hireup प्लेटफॉर्म पर आपके खाते और पहुँच को फिर से अनुमति देना या बंद करना शामिल हो सकता है।

समाप्ति

यदि Hireup को अपनी नीतियों या प्रक्रियाओं का गंभीर उल्लंघन करने वाली किसी घटना या मामले के बारे में पता चलता है, तो हमारे पास अपने प्लेटफॉर्म पर आपकी पहुँच और Hireup के साथ आपकी व्यवस्था को समाप्त करने का अधिकार है। ऐसा जाँच या समीक्षा के निष्कर्ष अथवा गंभीर और जानबूझकर किए गए उल्लंघन के परिणामस्वरूप किया जा सकता है।

आपके खाते और पहुँच को बंद किए जाने पर Hireup:

  • आपको लिखित में या टेलीफोन के माध्यम से समाप्ति का कारण बताएगा
  • आपके निलंबन के बारे में बताने के लिए और भविष्य के आरक्षणों को रद्द करने के लिए आपसे समर्थन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के साथ संपर्क करेगा।

निष्क्रियता

यदि अपना खाता खोलने के छह महीनों के अंदर आप पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करते/करती हैं; या यदि आप अपनी प्रोफाइल को अपडेट नहीं करते/करती हैं, या आप प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित संदेश नहीं भेजते/भेजती हैं, या आप छह महीने से अधिक समय से कोई आरक्षण नहीं करते/करती हैं, तो Hireup:

  1. आपके खाते को निलंबित कर सकता है
  2. आपके खाते और प्रोफाइल को बंद कर सकता है
  3. आपके साथ हमारा समझौता समाप्त कर सकता है।

अपील और समीक्षा

यदि आपको लगता है कि आपके खाते को निलंबित या बंद करना अनुचित था, तो आप hello@hireup.com.au पर ईमेल भेजकर समीक्षा के लिए निवेदन कर सकते/सकती हैं।