Skip to main content

Hireup कर्मियों और स्वतंत्र ठेकेदारों के लिए आचार संहिता

Hireup में हम अपने सेवार्थियों के लिए ऐसे समुदाय का निर्माण कर रहे हैं, जो Hireup के माध्यम से प्राप्त होने वाले अपने समर्थनों या सेवाओं का नियंत्रण स्वयं करने की सुविधा प्रदान करता है।

हम जानते हैं कि कोई भी सफल समुदाय विश्वास की नींव पर निर्मित होता है, इसलिए हमने यह आचार संहिता ("कोड") बनाई है ताकि आप यह समझ सकें कि आप हमारे समुदाय में सकारात्मक रूप से कैसे भाग ले सकते/सकती हैं।

यह कोड Hireup के कर्मचारी या स्वतंत्र ठेकेदार (“कर्मी”) के रूप में आपकी जिम्मेदारियाँ नियत करता है और जब भी आप Hireup समुदाय में भाग लेंगे/लेंगी, तो यह लागू होगा, जिसमें ये परिस्थितियाँ भी शामिल हैं जबकि आप प्लेटफॉर्म पर Hireup उपयोगकर्ताओं के साथ व्यवहार करते/करती हैं, सेवार्थियों के साथ सामान्य रूप से व्यवहार करते/करती हैं, अथवा Hireup टीम के साथ सामान्य रूप से व्यवहार करते/करती हैं, लेकिन ये केवल इन्हीं परिस्थितियों तक सीमित नहीं हैं।

यदि इस कोड में अन्यथा परिभाषित न किया गया हो, तो इस कोड में बड़े अक्षरों में लिखे शब्दों का अर्थ उपयोग की शर्तों में प्रयुक्त अर्थ के समान ही है।

Hireup के सिद्धांत

Hireup समुदाय में जो कुछ भी होता है, वह हमारे मूल सिद्धांतों से समर्थित है।

ये सिद्धांत हमें एक-दूसरे के साथ जुड़ने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करते हैं।

यह लगातार विकसित होता हुआ दस्तावेज है – जैसे-जैसे हम समुदाय से सीखते हैं, हम लगातार अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करते रहते हैं।

किंतु हमने अभी तक जो कुछ भी सीखा है, ये सिद्धांत उसके मूल में हैं, और हम हमेशा इनका प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए काम करते रहते हैं।

विकल्प और नियंत्रण

हमारा मानना है कि हमारे सेवार्थियों को Hireup से प्राप्त होने वाले समर्थन या सेवाओं के लिए सभी विकल्प और संपूर्ण नियंत्रण प्राप्त होना चाहिए।

हमने यह सुनिश्चित करने के लिए Hireup मॉडल को डिज़ाइन किया है कि हमारे सेवार्थी यह तय कर सकें कि वे किसके साथ काम करना चाहते हैं, वे अपने समर्थन या सेवाएँ किस समय प्रदान किए जाना चाहते हैं, उपलब्ध कराए जाने वाले समर्थनों या सेवाओं का दायरा क्या है और वे उन सेवाओं या समर्थनों का वितरण किस प्रकार से चाहते हैं।

निर्देश

यह ज़रूरी है कि आप सेवार्थी, उनके परिवार या खाता प्रबंधक और Hireup टीम, दोनों के निर्देशों, मार्गदर्शनों और निर्णयों का सम्मान करें (ऐसा मामलों को छोड़कर, जहां यह करना असुरक्षित या अवैध हो)।

यह ज़रूरी है कि आप सेवार्थी की समर्थन या सेवा-संबंधी आवश्यकताओं और ऐसे किसी भी अन्य समर्थन या सेवा प्रशिक्षण दस्तावेजों से खुद को परिचित करें, जिनसे आपको सुरक्षित सेवाएँ प्रदान करने में मदद मिलेगी।

आपको Hireup या सेवार्थी और/या खाता प्रबंधक द्वारा आपको प्रदान की गई प्रतिक्रिया और प्रशिक्षण के प्रति उत्तरशील होना आवश्यक है।

व्यक्तिपरक समर्थन

आप जिस सेवार्थी के साथ काम कर रहे/रही हैं, आपको उन्हें ऐसी सेवा प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए, जो व्यक्तिपरक हो और उस सेवार्थी को अपने व्यक्तिगत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्थन दे।

आप सेवार्थी की प्राथमिकताओं को समझने के लिए बहुत सारे प्रश्न पूछकर यह कर सकते/सकती हैं, ताकि उनके व्यक्तिगत विकल्प और आवश्यकताएँ आपके काम का मार्गदर्शन कर सकें।

आपको अपने सेवार्थियों और उनके समर्थन नेटवर्क के साथ मजबूत संबंध बनाने चाहिए, और साथ ही अपनी पेशेवर सीमाओं के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए।

पेशेवर व्यवहार

यह ज़रूरी है कि आप केवल वही समर्थन या सेवाएँ प्रदान करें, जिनके वितरण के लिए आपके पास कुशलता और योग्यता है।

सेवार्थी को विभिन्न प्रकार की अलग-अलग समर्थन सेवाएँ प्राप्त हो सकती हैं, किंतु यह ज़रूरी है कि आप केवल अपनी भूमिका के दायरे के अंदर रहते हुए ही काम करें, जैसा कि आपके कार्य-विवरण या आपके, Hireup और जिस सेवार्थी को आप समर्थन या सेवाएँ प्रदान कर रहे/रही हैं, उनके बीच किसी भी समझौते में निर्धारित किया गया है।

यह ज़रूरी है कि आप Hireup प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय और Hireup के सेवार्थियों, Hireup समुदाय एवं Hireup टीम के साथ संलग्न होते समय हमेशा Hireup की नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन करें।

यह ज़रूरी है कि आप समय के पाबंद और भरोसेमंद हों तथा Hireup के निरस्तीकरण कथन (गृह देखभाल एवं समर्थन कर्मी) या आपके, Hireup और सेवार्थी के बीच किए गए समझौते के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार कार्य करें।

यह ज़रूरी है कि आप Hireup के साथ काम करते समय अपने पास मादक-पदार्थ या एल्कोहल न रखें या इनका उपयोग न करने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य और कल्याण

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विकलांगता सेवाओं या विभिन्न स्वरूपों में समर्थन प्रदान करना अविश्वसनीय रूप से पुरस्कृत करने वाला महसूस हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।

खुश और संतुष्ट कर्मी सर्वोत्तम सेवाएँ और समर्थन प्रदान करते हैं, इसलिए अपने जीवन में चल रही अन्य बातों के बारे में सोचें और थकावट व निःशक्त महसूस होने के बारे में जागरुक रहें।

बहुत सारी अन्य बातों की तरह ही जब किसी भी समर्थन या सेवाओं के प्रावधान की बात आती है, तो गुणवत्ता परिमाण से बेहतर होती है।

खतरे की गरिमा

खतरे की गरिमा हमारे सेवार्थियों के अधिकारों के सम्मान के बारे में है, ताकि उनके ��िर्णयों और कार्यों से जुड़े खतरों का आकलन किया जा सके।

खतरा उठाने में सक्षम बनाना

एक Hireup कर्मी ���े रूप में यह ज़रूरी है कि आप जिन लोगों को समर्थन या सेवाएँ प्रदान कर रहे/रही हैं, आप उन्हें खतरों पर आधारित निर्णय लेने में समर्थ बनाएँ।

यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप किसी व्यक्ति के अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने के अधिकार का सम्मान करने और उनके सुरक्षित रहने के बीच संतुलन की खोज करें।

खतरे का आकलन करना

आपको स्वयं अपने लिए खतरों पर आधारित अपने निर्णय लेने में सशक्त महसूस करना चाहिए; इसका मतलब खतरों का आकलन करना और इस बारे में निर्णय लेना है कि क्या कोई काम पूरा किया जाना चाहिए अथवा Hireup या हमारे सेवार्थियों के अनुरोध पर कोई कार्य करना चाहिए या नहीं।

सुरक्षित रूप से कार्य करना

यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी आपकी है कि आपके द्वारा वितरित किए जाने वाले समर्थन या सेवाएँ सुरक्षित, उपयुक्त और सबसे ऊँची गुणवत्ता की हैं।

दुर्व्यवहार और उपेक्षा के प्रति शून्य सहिष्णुता

विकलांगता-ग्रस्त लोगों के प्रति दुर्व्यवहार, उपेक्षा, लापरवाही, हिंसा, भेदभाव, धमकाए जाने और उत्पीड़न करने के प्रति Hireup की शून्य सहिष्णुता नीति है।

इसका मतलब है कि आपको हमारे सेवार्थियों के प्रति हिंसा, शोषण, उपेक्षा और दुर्व्यवहार के सभी प्रारूपों को रोकने और उनका उत्तर देने की आवश्यकता होगी।

जैसे ही आपको दुर्व्यवहार या उपेक्षा से संबंधित किसी भी चिंता के बारे में पता चलता है, आपको Hireup को इसके बारे में सूचित करने की आवश्यकता होगी।

यह ज़रूरी है कि आप हमारे सेवार्थियों या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य पर आक्रमण अथवा उन्हें उत्पीड़ित या भयभीत न करें, या जानबूझकर या लापरवाही से हमारे सेवार्थियों या हमारे समुदाय के किसी भी अन्य सदस्य को शारीरिक, मानसिक या अन्य हानि के खतरे के प्रति अभिमुख न करें।

सुरक्षा और गोपनीयता

आपको हमारे सेवार्थियों और Hireup समुदाय के अन्य सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और निजता बनाए रखनी चाहिए।

इसका मतलब है कि यह ज़रूरी है कि आप हमारे सेवार्थियों के बारे में, आप जिन लोगों के साथ काम कर रहे/रही हैं, उनके बारे में या Hireup समुदाय के किसी भी अन्य सदस्य के बारे में उनकी सहमति के बिना उनसे संबंधित जानकारी को किसी और के साथ साझा न करें।

इसके अलावा, यदि आपके पास एक Hireup खाता है, तो यह ज़रूरी है कि आप अपने Hireup खाते और पासवर्ड को गोपनीय रखें तथा किसी और को अपने Hireup खाते की सुलभता न दें।

यदि आपको स्वयं अपने द्वारा या Hireup समुदाय में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा निजता या गोपनीयता की संभावित या वास्तविक अवहेलना होने के बारे में पता चलता है, तो आपको इसके बारे में तुरंत Hireup को सूचित करने की आवश्यकता होगी।

समावेशन

आपको भेदभाव, डराने-धमकाने (बुलिंग) और उत्पीड़न से मुक्त परिवेश बनाने में सकारात्मक योगदान देना चाहिए, जिसमें विकलांगता, जाति, आयु, लिंग, लैंगिक पहचान, धर्म, राजनीतिक या अन्य विचारणा या संबद्धता, अथवा आपराधिक रिकॉर्ड पर आधारित भेदभाव भी शामिल है।

प्रामाणिकता

यह ज़रूरी है कि आप किसी भी ऐसे प्रयोजन के लिए प्लेटफॉर्म का उपयोग न करें अथवा हमारे सेवार्थियों, Hireup या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य के साथ संचार न करें चाहिए, जो संभावित या वास्तविक समर्थन या सेवाओं से असंबंधित है।

यह ज़रूरी है कि आप अपनी Hireup प्रोफाइल पर या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य के साथ अपने किसी भी संचार में कोई भी गलत, भ्रामक या धोखा देने वाली जानकारी प्रदान न करें।

यह ज़रूरी है कि आप अपनी Hireup प्रोफाइल में या हमारे सेवार्थियों, Hireup या हमारे समुदाय के किसी भी सदस्य के साथ अपने किसी भी संचार में कोई भी आक्रामक, अपमानजनक, नीचा दिखाने वाली या अनुचित सामग्री शामिल न करें।

सूचना देना

आपको यह स्वीकार करना होगा कि एक Hireup कर्मी के रूप में आपके पास सूचना देने से संबंधित आवश्यकताएँ हैं, जिनमें से कुछ आवश्यकताएँ अनिवार्य हो सकती हैं।

आपको ऐसी परिस्थितियों के बारे में सूचित करना आवश्यक होता है, जहाँ आपके विचार में जिस सेवार्थी के साथ आप काम कर रहे/रही हैं, उन्हें हानि होने का गंभीर खतरा मौजूद है। इसमें शारीरिक हानि, यौन हानि, भावनात्मक या मानसिक हानि, आर्थिक शोषण, उपेक्षा या घरेलू हिंसा के प्रति उजागर किया जाना शामिल है।

आपके ऊपर ऐसे किसी भी मामले या घटनाओं के बारे में सूचित करने की जिम्मेदारी भी है, जो Hireup के माध्यम से आपके द्वारा प्रदान किए जाने वाले किसी भी समर्थन या सेवा के दौरान या इसके संबंध में घटित होती हैं। यह यथाशीघ्र अथवा कम से कम घटना के 1 दिन के अंदर हमारे 24 घंटे उपलब्ध ऑनलाइन रिपोर्टिंग टूल के माध्यम से किया जाना चाहिए।

आपको किसी भी शिकायत, मुद्दों या घटनाओं के समाधान के लिए Hireup के साथ पारदर्शी और ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है।

आप हमारे सेवार्थियों, अन्य कर्मियों और Hireup के साथ काम करते समय अपने प्रदर्शन और व्यवहार के लिए स्वयं जवाबदेह हैं।

सकारात्मक संचार

सशक्त कार्य-संबंध बनाने के लिए हमारे पास जो सबसे प्रबल उपकरण उपलब्ध हैं, उनमें में से एक उपकरण संचार है।

हम अपने और एक-दूसरे के बारे में कैसा सोचते और महसूस करते हैं, उसे आकार देने में शब्द शक्तिशाली हो सकते हैं।

सम्मानजनक बातचीत

विकलांगता के बारे में अक्सर व्यापक धारणाओं के साथ बात की जाती है, जो हमारे लिए विकलांगता की भिन्नता और विविधता का सटीक या सकारात्मक रूप से प्रतिनिधित्व करने में सहायक नहीं होता है।

हम आपसे हमारे समुदाय के अंदर और बाहर सम्मानजनक, महीन सोच और खुले विचारों के साथ बातचीत में संलग्न होने तथा आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले शब्दों और भाषा के बारे में जागरुक होने की उम्मीद करते हैं।

प्रभावी संचार

आप हमारे सेवार्थियों, Hireup समुदाय और Hireup टीम के साथ खुला, प्रभावी और समय पर संचार करने में संलग्न होकर Hireup के साथ अपने काम के अवसरों को अधिकतम बना सकेंगे/सकेंगी।

अन्य जिम्मेदारियाँ

Hireup की नीतियाँ एवं प्रक्रियाएँ

इस संहिता में रेखांकित किए गए Hireup सिद्धांत तथा हमारी नीतियां एवं प्रक्रियाएँ आपका और हमारे समुदाय का मार्गदर्शन करने में मदद करेंगी।

एक Hireup कर्मी के रूप में आपके लिए हमारी नीतियों एवं प्रक्रियाओं में दर्शाई गई अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझना और उनके लिए प्रतिबद्धता दिखाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम सभी एक स्वास्थ्यप्रद और समर्थनकारी Hireup समुदाय बनाए रखने के लिए काम करते हैं।

आपको उन नीतियों एवं प्रक्रियाओं का पालन करना होगा, जो आपके लिए लागू होती हैं।

यदि आप इन नीतियों एवं प्रक्रियाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते/चाहती हैं या आप इस बारे में अनिश्चित हैं कि इन्हें कहाँ खोजा जाना चाहिए, तो कृपया हमारी टीम से संपर्क करें।

NDIS कर्मी आचार संहिता

एक Hireup कर्मी के रूप में आप अक्सर राष्ट्रीय विकलांगता बीमा योजना (एनडीआईएस) [National Disability Insurance Scheme (NDIS)] के प्रतिभागियों को समर्थन प्रदान करेंगे/करेंगी।

एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग [NDIS Quality and Safeguards Commission] ने एक एनडीआईएस (NDIS) आचार संहिता नियत की है, जो विकलांगता-ग्रस्त लोगों को समर्थन या सेवाएँ प्रदान करने में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए लागू होती है।

एनडीआईएस (NDIS) आचार संहिता इसका पालन करने में विफल रहने वाले लोगों के लिए नागरिक दंड लागू करती है, इसलिए हम इस संहिता को जीवंत बनाने में आपको अपनी भूमिका को समझने में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस संहिता के अंतर्गत यह आवश्यक है कि आप:

  • लागू कानूनों और प्रसंविदाओं के अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, आत्म-निर्णयात्मकता और निर्णय लेने के व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान की भावना के साथ कार्य करें;
  • विकलांगता-ग्रस्त लोगों की गोपनीयता का सम्मान करें;
  • देखभाल और कुशलता के साथ सुरक्षित तथा सक्षम तरीके से समर्थन व सेवाएँ प्रदान करें;
  • अखंडता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करें;
  • विकलांगता-ग्रस्त लोगों को प्रदान किए जाने वाले समर्थनों और सेवाओं की गुणवत्ता व सुरक्षा को प्रभावित कर सकने वाले मामलों के बारे में चिंताएँ प्रकट करने और कार्यवाही करने के लिए तुरंत कदम उठाएँ;
  • विकलांगता-ग्रस्त लोगों के प्रति हिंसा, शोषण, उपेक्षा और दुर्व्यवहार के सभी प्रारूपों को रोकने और उनके उत्तर में प्रतिक्रिया देने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं; और
  • यौन दुराचार को रोकने और इसका उत्तर देने के लिए सभी समुचित कदम उठाएँ।

आप आयोग द्वारा प्रबंधित किए जाने वाले कानून और विनियम यहाँ देख सकते/सकती हैं।

इसके अलावा यदि आप विक्टोरिया में आधारित हैं, तो Hireup और Hireup कर्मियों को समर्थनकर्मियों के लिए विक्टोरिया की आचार संहिता (Victorian Code of Conduct) का पालन करना भी आवश्यक है।

इस संहिता में कर्मियों के लिए पांच दायित्व नियत किए गए हैं, जिन्हें आप यहाँ पढ़ सकते/सकती हैं।