Skip to main content

समर्थन के इच्छुक व्यक्तियों द्वारा सेवा में प्रवेश व निकास के बारे में कथन

Hireup ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किसी भी विकलाँगता-ग्रस्त व्यक्ति द्वारा घर पर अपनी देखभाल और समर्थन कर्मियों की खोज, उनसे संपर्क और उनका प्रबंध करने के लिए किया जा सकता है।

Hireup प्लेटफॉर्म पर लोगों को अपनी रुचियाँ साझा करने वाले समर्थन कर्मियों की खोज करने के लिए आवश्यक सभी उपकरण उपलब्ध हैं। हम किसी बाधा के बिना विकल्प और नियंत्रण उपलब्ध कराते हैं और हम अपने उपयोगकर्ताओं को उनके लिए महत्वपूर्ण बातों के आधार पर हमारे समर्थन कर्मियों के समुदाय में खोज करने देते हैं।

Hireup यह समझता है कि हमारा मॉडल समर्थन के इच्छुक हरेक व्यक्ति के लिए सही नहीं बैठ सकता है और हम हरेक व्यक्ति की समर्थन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए Hireup की उपयुक्तता के बारे में ईमानदार और निष्पक्ष चर्चा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सिद्धाँत

  • Hireup विकलाँगता-ग्रस्त लोगों के लिए सुगमता, समावेश और पसंद के सिद्धाँतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • Hireup व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने वाली और गरिमा, लक्ष्य और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने वाली ऊँचे स्तर की सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • हम सभी लोगों के Hireup की सेवाओं की सुलभता के बारे में सटीक, स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी के अधिकार को मान्यता देते हैं, ताकि उन्हें सूचित निर्णय लेने में सहायता मिल सके। Hireup अलग-अलग स्वरूपों में जानकारी प्रदान करेगा, जिसे निवेदन के अनुसार व्यक्तिगत आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप बदला जा सकता है। देखने की क्षमता में कमी वाले (दृष्टि विकार से ग्रस्त) लोग स्क्रीन रीडर (screen reader) का उपयोग करके Hireup प्लेटफॉर्म पर पहुँच प्राप्त कर सकते हैं। Hireup राष्ट्रीय रिले सेवा (National Relay Service) के उपयोग और आवश्यकता होने पर जानकारी तक पहुँच की सुविधा के लिए दुभाषियों के उपयोग का भी समर्थन करता है।
  • Hireup अन्य उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि Hireup सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ रहता है, तो जहाँ तक संभव हो हम अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए समर्थन और जानकारी प्रदान करेंगे। Hireup सीधे रेफरल नहीं देता है।
  • Hireup भेदभावरहित सुगमता प्रक्रिया का पालन करता है, जो आयु, लिंग, जाति, धर्म, यौन वरीयताओं और विकलाँगता का सम्मान करता है।

सेवाओं की सुगमता

सेवा के निवेदनों के लिए जवाबदेही

समर्थन के इच्छुक लोग कई अलग-अलग माध्यमों से Hireup के साथ संलग्न होना शुरू कर सकते हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • अन्य समर्थन प्रदाताओं से रेफरल
  • स्थानीय क्षेत्र समन्वयकों (एलएसी) [Local Area Coordinators (LACs)] और योजना प्रबंधकों (Plan Managers) से रेफरल
  • दोस्तों और परिवार से रेफरल
  • सामाजिक मीडिया पर विज्ञापन
  • सामुदायिक घटनाएँ और गतिविधियाँ

चाहे लोगों को Hireup के बारे में जैसे भी पता चले, हम उनके सेवा के निवेदनों के प्रति जवाबदेही की प्रतिबद्धता के अनुपालन के लिए निम्नलिखित बातें सुनिश्चित करते हैं:

  • लोगों को अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए वेबसाइट सप्ताह में 7 दिन 24 घंटे उपलब्ध है।
  • जानकारी के लिए निवेदनों का उत्तर देने के लिए सामुदायिक सहायता टीम (Community Support team) सुबह 9बजे से लेकर शाम 5बजे तक उपलब्ध है।

पंजीकरण और स्वीकृति

Hireup का उपयोग करने में अपनी रुचि दर्ज करने के लिए समर्थन के इच्छुक व्यक्ति को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और:

  • एक वैध ईमेल पता प्रदान करना चाहिए
  • एक खाता प्रबंधक नामांकित करना चाहिए (यदि लागू हो, तो)
  • अपनी Hireup प्रोफाइल पर अपने जीवन के बारे में  बताना चाहिए
  • अपनी Hireup प्रोफाइल में एक प्रोफाइल तस्वीर अपलोड करनी चाहिए
  • इस बारे में बताना चाहिए कि वह Hireup से किस प्रकार का समर्थन प्राप्त करने में रुचि रखता है
  • अपनी फंडिंग और भुगतान के तरीकों के बारे में बताना चाहिए
  • अपना जन्म-स्थान और जन्म-तिथि बतानी चाहिए
  • अपना संपर्क विवरण और आपातकालीन संपर्क विवरण उपलब्ध कराना चाहिए
  • एक समर्थन योजना (Support Plan) बनानी चाहिए, जो संलग्न किए जाने वाले समर्थन कर्मियों को सुलभ हो
  • Hireup सेवा समझौते (Service Agreement) की समीक्षा करनी चाहिए और उस पर हस्ताक्षर करने चाहिए।

Hireup टीम हरेक व्यक्ति के साथ काम करके निर्धारित करेगी कि क्या समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के लिए Hireup सही मॉडल है या नहीं। सामान्य रूप से हमें निम्नलिखित बातों को समझने की आवश्यकता होती है:

  • क्या प्लेटफॉर्म के उपयोग के लिए आवेदक के पास कंप्यूटर या टैबलेट और इंटरनेट सुलभ है
  • क्या आवेदक स्वयं अपने खाते का प्रबंध करने में समर्थ है या अपनी सहायता के लिए एक खाता प्रबंधक को नामाँकित कर सकता है
  • क्या Hireup आवेदक की समर्थन आवश्यकताओं को सुरक्षित रूप से पूरा करने में सक्षम है।

Hireup की वेबसाइट 24/7 उपलब्ध है और कीमतों, काम करने के तरीके और पंजीकरण के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

खाता प्रबंधक

खाता प्रबंधक अपने Hireup खाते का प्रबंधन करने में समर्थन के इच्छुक व्यक्ति की सहायता करता है। यह व्यक्ति प्लेटफॉर्म के सभी पहलुओं का प्रबंध करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें संदेश देखना और उनका उत्तर देना, जॉब बोर्ड पर पोस्ट करना, पारियों (शिफ्टों) का आरक्षण और उनका अनुमोदन करना और सभी इन्वॉइसों का भुगतान करना शामिल है। उसकी जिम्मेदारी का एक बड़ा हिस्सा कर्मियों को कार्यस्थल पर प्रशिक्षित करना और उनका प्रबंध करना है।

वह व्यक्ति की प्रोफाइल पर संपूर्ण जानकारी को सटीक, अप-टु-डेट और प्रासंगिक सुनिश्चित करने के लिए भी जिम्मेदार होता है, और खाते से संबंध��त सभी मामलों के लिए मुख्य संपर्क होता है। इसमें आपातकालीन संपर्क या आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए किसी उपयुक्त व्यक्ति को नामांकित करना और सेवाओं के समझौते पर हस्ताक्षर करना शामिल है।

सामान्य रूप से खाता प्रबंधक व्यक्ति के जीवन में एक परिजन या पति/पत्नी/सहजीवी जैसे अवैतनिक समर्थन होते हैं। इससे लंबी अवधि में खाते का प्रबंधन कर पाना सुनिश्चित होता है और हितों के संघर्ष से मुक्त मार्गदर्शन दिया जा सकता है। हरेक निर्णय की अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए खाता प्रबंधक की भूमिका अवैतनिक होनी चाहिए।

वेतन प्राप्त करके किसी को समर्थन उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति खाता प्रबंधक की भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प नहीं होता है। परंतु Hireup पर किसी को आरंभ करने में सहायता देने के लिए समर्थन समन्वयकों (Support Coordinators), मामला प्रबंधकों (Case Managers), समन्वयकों (Coordinators) और सेवा प्रबंधकों (Service Managers) का स्वागत किया जाता है। इसमें समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के साथ मिलकर साइट देखना, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखना, नौकरी के लिए आकर्षक विज्ञापन लिखने के लिए शिक्षण और प्रोत्साहन देना, सही प्रकार के समर्थन के साथ संलग्न होना, Hireup को प्रतिक्रिया प्रदान करना या घटना की रिपोर्ट जमा करना शामिल है।

यदि आप की आयु 18 वर्ष से कम है, तो आपको खाता प्रबंधक की आवश्यकता होगी।

यदि आपके पास पावर ऑफ एटॉर्नी (Power of Attorney) है, तो आपको खाता प्रबंधक की आवश्यकता होगी।

यदि आपको लगता है कि आपको इंटरनेट का उपयोग करने में सहायता की आवश्यकता है या अपने समर्थन कर्मियों का प्रबंध करने और उनकी पारी (शिफ्ट) निर्धारित करने में समर्थन की आवश्यकता है, तो अपना खाता प्रबंधक होने से आपको लाभ मिल सकता है। परंतु फिर भी इन बातों के लिए विकल्प और नियंत्रण आप ही के पास रहेगा कि इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय आपको कौन समर्थन देता है और आपके पास किस प्रकार के समर्थन उपलब्ध हैं। खाता प्रबंधक इन सब बातों को समायोजित करने में आपकी सहायता करता है।

 

केपीआईएस (KPIS) और प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति

प्लेटफॉर्म को जल्दी सुलभ बनाने के लिए Hireup टीम 10 दिनों के अंदर हरेक पंजीकरण आवेदन पर कार्य करने के लिए काम करेगी। यदि समर्थन के इच्छुक व्यक्ति को और भी अधिक जल्दी सुलभता आवश्यक है, तो वह hello@hireup.com.au पर ईमेल भेजकर या कार्यदिवसों में सुबह 9बजे से लेकर शाम 5बजे के बीच (02) 9113 5933 पर फोन करके इसका निवेदन कर सकता है।

यदि प्राथमिकता आधार पर स्वीकृति के लिए निवेदन किया जाता है, तो हमारी टीम 4 कार्यदिवसों के अंदर पंजीकरण को पूरा करने की कोशिश करेगी।

सेवा की उपलब्धता

Hireup की सेवा की उपलब्धता तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है:

स्थान और समर्थन कर्मी की उपलब्धता – समर्थन का इच्छुक व्यक्ति किसी ऐसे स्थान पर स्थित हो सकता है जहाँ वर्तमान में कोई समर्थन कर्मी उपलब्ध न हो या समर्थन की आवश्यकता के समय समर्थन कर्मी उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

ऐसी स्थिति में हम Hireup प्लेटफॉर्म पर समर्थन कर्मियों को अपनी टीम में काम पर रखने के लिए समर्थन के इच्छुक लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

समर्थन की आवश्यकताएँ - Hireup हरेक व्यक्ति की समर्थन की आवश्यकताओं के प्रकार, जटिलता और प्रकृति का आकलन करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि Hireup उस व्यक्ति के लिए समुचित सुरक्षा उपायों और गुणवत्ता की सेवा उपलब्ध करा सके।

एजेंसी द्वारा प्रबंधित उपयोगकर्ता – Hireup वर्तमान में एनएसडब्ल्यू (NSW), एसए (SA), एसीटी (ACT), क्यूएलडी (QLD), वीआईसी (VIC) और टीएएस (TAS) में एनडीआईए (NDIA) के साथ पंजीकृत है।

सेवा से निकास

Hireup की ऑनलाइन सेवा से निकास

कोई भी व्यक्ति निम्नलिखित तरीकों से किसी भी समय Hireup प्लेटफॉर्म से निकास कर सकता है:

  • अपनी टीम के समर्थन कर्मियों को सूचित करके
  • पहले उपलब्ध कराई गई विकलाँगता सेवाओं के संबंध में सभी बकाया शुल्कों का भुगतान करके
  • अपनी उपयोगकर्ता प्रोफाइल के माध्यम से अपने खाते को निष्क्रिय करके।

निलंबन और समाप्ति

Hireupसमर्थन के इच्छुक लोगों के लिए सेवा के निलंबन और समाप्ति के बारे में अपने कथन के अनुरूप किसी भी सेवा के समझौते को निलंबित या समाप्त कर सकता है।

यदि Hireup किसी सेवा समझौते को समाप्त कर देता है, तो इस समाप्ति से पहले समर्थन के इच्छुक व्यक्तियों के लिए उन्हें उपलब्ध कराई गई विकलाँगता सेवाओं के संबंध में सभी बकाया शुल्कों का भुगतान करना आवश्यक होगा।

निष्क्रियता

यदि आप अपना खाता बनाने के छह महीनों की अवधि के अंदर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं करते/करती हैं; अथवा यदि आप अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने, प्लेटफॉर्म के माध्यम से हमें एक सुरक्षित संदेश भेजने में असफल रहते/रहती हैं या छह महीने से अधिक अवधि के लिए आरक्षण करते/करती हैं, तो Hireup अपने विवेकाधिकार पर:

  • आपके खाते को निलंबित कर सकता है
  • आपके खाते और प्रोफाइल को निष्क्रिय कर सकता है; और
  • आपके सेवा समझौते को समाप्त कर सकता है।

सेवा की निरंतरता

Hireup यह सुनिश्चित करने की हमारी जिम्मेदारी को स्वीकार करता है कि समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के लिए समर्थन या सेवाओं के उपलब्ध न होने या इन्हें निलंबित या समाप्त किए जाने के परिणामस्वरूप कोई नकारात्मक प्रभाव न हों।

समर्थन कर्मियों द्वारा आरक्षण रद्द करना

Hireup अपनी निरस्तीकरण नीति के अनुरूप रद्द की गई पारियों (शिफ्टों) के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए सभी विकलाँगता समर्थन कर्मियों को प्रोत्साहित करता है। यदि समर्थन कर्मी द्वारा पारी (शिफ्ट) रद्द की जाती है, तो Hireup उसके एवज में 'बैक अप' कर्मी उपलब्ध नहीं कराता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि समर्थन के इच्छुक व्यक्ति आवश्यक समर्थन के बिना न रह जाएँ, Hireup एक से अधिक समर्थन विकल्प विकसित करने की सलाह देता है। इनमें सेवा प्रदाताओं के साथ अलग-अलग अवधियों में उपलब्धता और संबंधों वाले कर्मियों की एक टीम भी शामिल है, जो 'बुलाए जाने पर (ऑन-कॉल) समर्थन' उपलब्ध करा सकती है।

सेवा योजना की निरंतरता (Continuity of Service Plan)

यदि किसी कारण से Hireup को समर्थन निलंबित या समाप्त करना पड़ता है, तो हम समर्थन के इच्छुक व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सेवा योजना की निरंतरता (continuity of service plan) विकसित करने के लक्ष्य से उसके साथ मिलकर कार्य करेंगे।