Skip to main content

घटनाओं पर प्रतिक्रिया करने के बारे में कथन

Hireup में हमारे उपयोगकर्त��ओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम घटनाओं और शारीरिक नुकसान से सुरक्षा के लिए विश्वास और प्रभावी सुरक्षा प्रणालियाँ बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि कभी-कभी योजनाओं के अनुसार काम नही होता है। इसलिए हमने एक घटना प्रतिक्रिया टीम (incident response team) बनाई है और घटनाओं पर प्रतिक्रिया करने व उनका समाधान करने के लिए समुचित और प्रभावी प्रक्रियाएँ विकसित की हैं।

सिद्धाँत

  • Hireup समय पर घटनाओं पर प्रतिक्रिया करने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है
  • Hireup घटनाओं की जाँच और समाधान के लिए समुचित और बिना किसी पक्षपात के काम करेगा
  • Hireup शुरू की गई प्रतिक्रिया प्रक्रिया के सटीक रिकॉर्ड बनाकर रखेगा
  • Hireup पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रमुख आंतरिक और बाहरी हितधारकों के साथ संवाद करेगा
  • Hireup घटना या आपातस्थिति में शामिल सभी हितधारकों की संवाद आवश्यकताओं पर विचार करेगा और इसके अनुरूप अपना संवाद निर्मित करेगा।

घटना की सूचना देना

घटना की सूचना जल्दी से जल्दी और घटित होने के अधिकतम 24 घंटों के अंदर दी जानी चाहिए।

निम्नलिखित रिपोर्टिंग माध्यमों का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति Hireup को घटना या मामले के बारे में सूचित कर सकता है:

  • हमारे ऑनलाइन घटना रिपोर्ट फॉर्म (online incident report form)का प्रयोग करके
  • (02) 9113 5933 पर फोन करके (सुबह 9बजे – शाम 5बजे सोमवार से शुक्रवार)
  • hello@hireup.com.au पर ईमेल भेज करके

फोन से रिपोर्ट प्राप्त होने पर Hireup सूचना देने वाले व्यक्ति से घटना या मामले के बारे में तथ्यों और जानकारी का लिखित बयान देने के लिए निवेदन कर सकता है।

रिपोर्ट जमा करने के बाद क्या होता है?

निम्नलिखित प्रक्रिया से हरेक घटना की समयबद्ध तरीके से और बिना किसी पक्षपात के जाँच की जाएगी:

  • घटना को Hireup की घटना प्रतिक्रिया टीम (incident response team) के सदस्य को सौंपा जाएगा
  • मामले या घटना के प्रकार और गंभीरता का आकलन किया जाएगा और गंभीर घटनाओं को सेवा प्रमुख (Head of Service) के पास भेजा जाएगा।
  • प्रक्रिया के हरेक चरण का रिकॉर्ड बनाकर रखा जाएगा
  • एक जाँच योजना विकसित की जाएगी और इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होगा:
    1.जाँच के लिए समयरेखा
    2.प्रमुख हितधारकों का साराँश
    3.आवश्यक प्रमाणों की सूची
    4.सूचना देने वाले व्यक्ति और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ विचार करके विकसित की गई एक संवाद योजना
    5.इससे प्रभावित हुए पक्षों के लिए समर्थन के विकल्प, जैसे परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराना।

समाधान

हरेक घटना का समाधान सभी प्रमुख हितधारकों की सँतुष्टि तक किया जाएगा। Hireup यह सुनिश्चित करेगा कि समाधान निष्पक्ष और घटना के अनुपात में हो। समाधान में निम्नलिखित शामिल हो सकता है:

  • मध्यस्थता
  • उपयोगकर्ता के खाते को निलंबित या बंद करना*
  • खाते पर प्रतिबंध लगाना
  • शिकायत रिपोर्टिंग अधिकारियों (complaint reporting authorities) का विवरण, जिनसे उपयोगकर्ता संपर्क कर सकते हैं।

*समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के खाते को निलंबित या बंद करने से पहले Hireup सेवा की निरंतरता (continuity of service) के बारे में विचार करना सुनिश्चित करेगा।

आगे का समाधान

Hireup सहमत समाधान से आगे बढ़ते हुए इसमें शामिल सभी लोगों को संतुष्टि और समर्थन देना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य करेगा। ऐसा निम्नलिखित माध्यमों से किया जा सकता है:

  • उपयोगकर्ताओं को नए कर्मियों, समर्थन के इच्छुक नए उपयोगकर्ताओं या नए सेवा प्रदाताओं के साथ जोड़ना
  • इससे प्रभावित हुए हितधारकों से लगातार समाचार लेना
  • सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए हमारी विश्वास और सुरक्षा प्रणालियों व प्रक्रियाओं का विश्लेषण करना।

रिपोर्टिंग करने योग्य घटनाएँ (Reportable Incidents)/मामले

Hireup प्रासंगिक अधिकारियों के पास सूचित करने योग्य घटनाओं की रिपोर्टिंग करने के लिए सभी कानूनी और नियामक आवश्यकताएँ तथा जिम्मेदारियाँ पूरी करेगा।