शिकायतों के बारे में कथन
Hireup में हम वास्तव में अपने समुदाय की सुरक्षा के बारे में परवाह करते हैं। हमारे लिए इसका अर्थ है कि हम प्रश्न पूछने पर उत्तर सुनते हैं, फीडबैक प्राप्त होने पर प्रतिक्रिया सुनते हैं और वर्तमान तथा भविष्य में अपने समुदाय के सर्वोत्तम हित में कार्य करते हैं।
सिद्धाँत
हम शिकायतों और प्रतिक्रिया का प्रबंध करने के लिए निम्नलिखित सिद्धाँत लागू करते हैं:
स्पष्टता
Hireup शिकायतें और प्रतिक्रियाएँ प्राप्त करने का स्वागत करता है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया देने और शिकायत करने में सहज महसूस करें। Hireup में शिकायत करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी नकारात्मक परिणाम नहीं होते हैं।
समय-पूर्व सक्रियता
Hireup आपके विचारों को महत्व देता है और अपने उपयोगकर्ताओं से सर्वेक्षणों, फोन जाँचों और ऑनलाइन सुविधाओं के माध्यम से सक्रिय रूप से प्रतिक्रियाओं के लिए आग्रह करेगा।
गोपनीयता
Hireup सभी शिकायतों के साथ गोपनीय व्यवहार करेगा। शिकायत जमा करने, इसकी जाँच करने या इसका हल करने में केवल सीधे तरीके से शामिल लोगों को ही इसके बारे में जानकारी मिल पाएगी।
जवाबदेही
Hireup जमा की गई सभी प्रतिक्रियाओं या शिकायतों का उत्तर तुरंत देगा। हम पूरी प्रक्रिया में प्रासंगिक लोगों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करेंगे।
निष्पक्षता और समानता
शिकायतों और प्रतिक्रियाओं के साथ व्यवहार करने में निष्पक्ष, संगत और समुचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
शिकायत क्या होती है?
Hireup और इसके कर्मियों, संचालन या प्रतिष्ठा के बारे में उपयोगकर्ता द्वारा असंतोष व्यक्त किए जाने को शिकायत कहते हैं। किसी भी सेवा उपयोगकर्ता, समुदाय के सदस्य, परिजन, या पक्षसमर्थक की ओर से औपचारिक या अनौपचारिक तरीके से शिकायत की जा सकती है और यह ऐसी किसी सेवा से संबंधित हो सकती है जिससे आप नाखुश हों या जो दुर्व्यवहार या उपेक्षा के आरोप में की गई हो।
प्रतिक्रिया क्या होती है?
प्रतिक्रिया सकारात्मक या नकारात्मक हो सकती है और अपने विचारों को हमारे साथ साझा करने के लिए Hireup आपको प्रोत्साहित करता है। व्यक्तियों और संगठन के रूप में Hireup के काम करने के तरीकों में सुधार के लिए प्रतिक्रियाएँ अवसर प्रदान कर सकती हैं।
रिपोर्टिंग कैसे करें?
स्वयं प्रबंध करें
यदि आपकी शिकायत किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसके साथ आप Hireup प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम कर रहे/रही हैं, तो अपनी चिंताओं के बारे में बात करने के लिए हम पहले आपको उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश करने की सलाह देते हैं। आरंभ में ही मुद्दों का समाधान करने की कोशिश से मजबूत और प्रभावी संबंध बनाने में सहायता मिल सकती है। यदि इससे आपकी चिंता का समाधान नहीं होता है या उस व्यक्ति के साथ संपर्क करना उचित नहीं है, तो कृपया Hireup से संपर्क करें।
Hireup से संपर्क करें
यदि आप कोई शिकायत या प्रतिक्रिया जमा करना चाहते/चाहती हैं, तो हमारे 24 घंटे ऑनलाइन घटना रिपोर्ट फॉर्म का उपयोग करके Hireup से संपर्क करें, hello@hireup.com.au पर ईमेल भेजें, या फोन नंबर (02) 9113 5933 पर सुबह 9बजे से लेकर शाम 5बजे के बीच फोन करें।
शिकायतों के लिए वैकल्पिक मार्ग
आप किसी भी शिकायत के बारे में एक बाहरी एजेंसी से संपर्क कर सकते/सकती हैं, और यह किसी भी कारण से किसी भी समय किया जा सकता है। कृपया इस कथन के अंत में बाहरी एजेंसियों की सूची देखें।
चिंताओं के बारे में Hireup या किसी अन्य एजेंसी के साथ जल्दी से जल्दी संवाद करना महत्वपूर्ण होता है, ताकि शीघ्रता से समाधान किया जा सके।
Hireup को उत्तर दें
Hireup समय-समय पर आपकी प्रतिक्रियाएँ और विचार प्राप्त करने के लिए आपसे निवेदन करेगा। इस आदान-प्रदान का उपयोग शिकायत करने या प्रतिक्रिया देने के लिए भी किया जा सकता है।
हम निम्नलिखित माध्यमों से आपके साथ संपर्क कर सकते हैं:
- समुदाय सहायता टीम (Community Support Team) की ओर से ईमेल या फोन कॉल
- डाक से आरक्षण प्रतिक्रिया फॉर्म (Booking Feedback Form) भेजकर
- नेट प्रोत्साहक अंक सर्वेक्षण (Net Promoter Score Survey)।
आपके द्वारा शिकायत करने या प्रतिक्रिया देने के बाद क्या होता है?
- हम आपकी शिकायत या प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद जल्दी से जल्दी इसे अभिस्वीकृति देंगे। फिर समुदाय समर्थन टीम का संबंधित सदस्य आपकी शिकायत को हमारी उपयोगकर्ता संपर्क प्रणाली में दर्ज करेगा।
- शिकायत या प्रतिक्रिया के समाधान के लिए 2 कार्य दिवसों के अंदर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। शिकायत की समीक्षा करने के लिए हम आपसे या अन्य हितधारकों से अतिरिक्त जानकारी माँग सकते हैं। इस प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में आपके साथ परामर्श किया जाएगा।
- शिकायत किए जाने के 5 दिनों के अंदर आपके और समुदाय समर्थन टीम के बीच कार्यवाही की दिशा तय की जाएगी।
- शिकायत प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी सहायता या प्रतिनिधित्व के लिए एक समर्थन व्यक्ति या पक्षसमर्थक रखने का अधिकार है।
- प्रक्रिया के हरेक चरण में किसी भी निर्णय और किसी भी कार्यवाही के कारणों के बारे में आपको सूचित रखा जाएगा।
- कार्यवाही समाप्त हो जाने के बाद समुदाय समर्थन टीम हमारी उपयोगकर्ता संपर्क प्रणाली में परिणाम को लिखित में रिकॉर्ड करेगी। आप किसी भी समय इस रिकॉर्ड की प्रति देखने के लिए निवेदन कर सकते/सकती हैं।
- ��दि आपकी शिकायत प्राप्त होने के 5 दिनों के अंदर संतोषजनक कार्यवाही की दिशा पर सहमति नहीं हो पाती है, तो सामुदायिक सहायता टीम कार्यवाही की दिशा पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए शिकायत को सेवा प्रमुख (Head of Service) के पास भेजेगी।
- यदि आपकी प्रतिक्रिया या शिकायत प्राप्त होने के परिणामस्वरूप Hireup किसी सेवा, प्रक्रिया या कार्यविधि को बदलने अथवा समायोजित करने का इच्छुक हो, तो हम आपको, अपने निदेशक मंडल (Board of Directors) को और आवश्यकतानुसार अन्य लोगों को इसके बारे में सूचित करेंगे।
कृपया ध्यान दें, यदि आप Hireup की शिकायत प्रक्रिया के किसी भी भाग से सहज महसूस नहीं करते हैं, या आप प्रस्तावित समाधानों या कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं, या आप Hireup के पास शिकायत करने में सहज महसूस नहीं करते/करती हैं, तो आप किसी बाहरी एजेंसी से संपर्क कर सकते/सकती हैं (नीचे सूची दी गई है)।
बाहरी एजेंसियां
ऑस्ट्रेलियाई राजधा��ी क्षेत्र
गुणवत्ता, शिकायत और विनियमन कार्यालय
एसीटी मानवाधिकार आयोग में विकलाँगता और सामुदायिक सेवा आयुक्त
एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग
न्यू साउथ वेल्स
एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग
उत्तरी राज्य-क्षेत्र
स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवाएँ शिकायत आयोग एनटी
क्वींसलैंड
समुदाय, बाल सुरक्षा और विकलाँगता सेवाएँ विभाग क्यूएलडी
एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग
तस्मानिया
स्वास्थ्य और मानव सेवाएँ विभाग
एनडीआईएस गुणवत्ता और सुरक्षा आयोग
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
स्वास्थ्य और विकलाँगता सेवाएँ शिकायत कार्यालय डब्ल्यूए