Skip to main content

रद्द करने के बारे में कथन

परिचय

यह महत्वपूर्ण है कि सभी उपयोगकर्ता और समर्थन कर्मी भरोसेमंद हों और आवश्यकताओं या उपलब्धता में परिवर्तन के बारे में प्रभावी ढंग से बात करें। हम यह जानते हैं कि कुछ भी हो सकता है, लोग बीमार पड़ जाते हैं या योजनाएँ बदल सकती हैं। आरक्षण को रद्द या परिवर्तित करते समय Hireup के उपयोगकर्ताओं को अपने अधिकार और जिम्मेदारियाँ समझनी चाहिए।

सिद्धाँत

  • उपयोगकर्ताओं को अपनी आरक्षण से संबंधित जिम्मेदारियों का सम्मान करना चाहिए।
  • उपयोगकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों में किसी भी परिवर्तन के बारे में प्रभावी तरीके से और सही समय पर बताना चाहिए।
  • उपयोगकर्ताओं को आकस्मिक या बिना योजना बनाए परिवर्तनों को ध्यान में रखना चाहिए और कार्यक्षेत्र संबंधों का प्रबंधन करते समय अनुकूलनीय होना चाहिए।

प्रमुख विशेषताएँ/जानकारी

रद्द करने की प्रक्रिया – समर्थन कर्मी

जब समर्थन कर्मी आरक्षण के लिए सहमति देता है, तो उस काम को पूरा करना उसकी जिम्मेदारी होती है। यदि कर्मी के लिए आरक्षण बदलना या रद्द करना आवश्यक है, तो उसे:

  1. जितनी जल्दी हो सके, समर्थन के इच्छुक व्यक्ति को पारी (शिफ्ट) शुरू होने से 48 घंटे पहले या आरक्षण शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले इसके बारे में बताना चाहिए।
  2. बात करने के सबसे अच्छे तरीके का चयन करना चाहिए, जैसे ईमेल भेजने की बजाय फोन कॉल करना बेहतर हो सकता है।
  3. हरेक सेवार्थी के साथ काम शुरू करने से पहले इसके बारे में बात करनी चाहिए।

यदि समर्थन कर्मी रद्द करने के बारे में नहीं बताता है, या वह कई बार रद्द करता रहता है, तो उसे चेतावनी दी जा सकती है, निलंबित किया जा सकता है या काम से निकाला जा सकता है।

रद्द करने की प्रक्रिया – समर्थन के इच्छुक लोग

समर्थन कर्मी के पास आरक्षण का निवेदन भेजने से समर्थन के इच्छुक व्यक्ति और कर्मी के बीच एक समझौता बन जाता है। यदि कुछ परिवर्तन होने पर आरक्षण की आवश्यकता नहीं रह जाती है, तो जल्दी से जल्दी इसके बारे में सूचित करने की कोशिश करें।

पारी (शिफ्ट) शुरू होने से 12 घंटे या इससे पहले रद्द करना:

  1. जितनी जल्दी हो सके समर्थन कर्मी को सूचित करें, यदि हो सके तो पारी (शिफ्ट) शुरू होने से 48 घंटे पहले।
  2. Hireup प्लेटफॉर्म पर आरक्षण को रद्द करें।

पारी (शिफ्ट) शुरू होने से 2-12 घंटे या इससे पहले रद्द करना:

आरक्षण शुरू होने से 2-12 घंटे पहले रद्द की गई पारी (शिफ्ट) के लिए कर्मियों को 2 घंटों के लिए भुगतान देना होता है।

  1. जितनी जल्दी हो सके समर्थन कर्मी को सूचित करें, ईमेल भेजने की बजाय फोन करना बेहतर हो सकता है।
  2. कर्मी को आरक्षण बदलने के लिए कहें, ताकि यह 2 घंटे की पारी (शिफ्ट) बन जाए।
  3. पारी (शिफ्ट) को स्वीकृत करें।
  4. इन्वॉइस का भुगतान करें।

आरक्षण शुरु होने के समय से 2 घंटों पहले रद्द करना:

आरक्षण शुरू होने के समय से 2 घंटे पहले रद्द की गई पारियों (शिफ्टों) के लिए कर्मियों को पूरी राशि का भुगतान देना होता है।

  1. जितनी जल्दी हो सके समर्थन कर्मी को सूचित करें, ईमेल भेजने की बजाय फोन करना बेहतर हो सकता है।
  2. कर्मी को पारी (शिफ्ट) के घंटे जमा करने के लिए कहें, ताकि आप इन्हें अपनी स्वीकृति दे सकें।
  3. पारी (शिफ्ट) को स्वीकृति दें।
  4. इन्वॉइस का भुगतान करें।