Skip to main content

दुर्व्यवहार और उपेक्षा की घटनाओं पर प्रतिक्रिया करना

Hireup में विकलाँगता-ग्रस्त लोगों क�� साथ दुर्व्यवहार, बेपरवाही, उपेक्षा और शोषण के लिए शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति है।

Hireup दुर्व्यवहार और उपेक्षा की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है, परंतु हम यह भी मानते हैं कि हमारे पास दुर्व्यवहार के आरोपों पर प्रतिक्रिया करने के लिए प्रभावी प्रक्रियाएँ होनी चाहिए ताकि समर्थन के इच्छुक व्यक्तियों और विकलाँगता समर्थन कर्मियों के लिए ऊँची गुणवत्ता का समर्थन सुनिश्चित किया जा सके।

सिद्धाँत

  • हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दुर्व्यवहार या उपेक्षा के आरोपों की रिपोर्टिंग करने वाले लोगों के लिए कोई नकारात्मक परिणाम न हों। 
  • हम दुर्व्यवहार और उपेक्षा से संबंधित घटनाओं में शामिल सभी लोगों के लिए ऊँची गुणवत्ता की चिकित्सीय, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता सुनिश्चित करेंगे। 
  • हम दुर्व्यवहार और उपेक्षा के आरोप के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को सूचित करने से पहले दुर्व्यवहार का अनुभव करने वाले व्यक्ति से उसकी सहमति लेंगे।
  • हम दुर्व्यवहार का अनुभव करने वाले व्यक्ति को कार्यवाही प्रतिक्रिया योजना (action response plan) के बारे में सूचित करना सुनिश्चित करेंगे, जिसमें सभी अनिवार्य रिपोर्टिंग आवश्यकताएँ भी शामिल हैं।
  • हम सभी रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का अनुपालन करना और सभी आपराधिक सूचनाओं से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। 

जिम्मेदारियाँ- समर्थन के इच्छुक व्यक्ति और समर्थन कर्मी

दुर्व्यवहार और उपेक्षा की वर्तमान घटनाओं की निगरानी करना और उनपर प्रतिक्रिया करना

अपनी और अपने आस-पास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

किसी व्यक्ति को तत्काल खतरा होने की स्थिति में आपातकालीन सेवाओं (000) को कॉल करें। यदि आवश्यक हो, तो आपातकालीन सेवाएँ एंबुलेंस और पुलिस भेजेगी। 

  • ऐसे किसी भी प्रमाण को जगह से न हटाएँ या स्पर्श न करें, जिसकी आवश्यकता पुलिस को अपनी जाँच में हो सकती है।
  • यदि संभव हो, तो घटना क्षेत्र को संरक्षित करें और पुलिस के पहुँचने तक उस क्षेत्र में किसी को भी प्रवेश न करने दें।
  • तथाकथित यौन आक्रमण के मामलों में यदि संभव हो, तो व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर या अन्य प्रासंगिक सामग्री को संरक्षित रखें। पुलिस के पहुँचने तक नहाने/शावर लेने से रोकने की कोशिश करें। 
  • उस व्यक्ति से इस बारे में सवाल न पूछें कि क्या हुआ। यह पुलिस का काम है।

Hireup को 02 9113 5933 पर कॉल करें या Hireup प्लेटफॉर्म पर घटना रिपोर्टिंग टूल का प्रयोग करके एक घटना रिपोर्ट (incident report) जमा करें।

आरोप की शिकायत प्राप्त करना या समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार या उपेक्षा की आशंका होना

  • उसकी बात को खुले तरीके से और बिना कोई निर्णय लिए सुनें।
  • जिस व्यक्ति को आप समर्थन दे रहे/रही हैं, उसे बताएँ कि आपको यह जानकारी Hireup HQ टीम के साथ साझा करनी होगी।
  • Hireup को 02 9113 5933 पर फोन करें या दुर्व्यवहार और उपेक्षा खुलासे (abuse and neglect disclosure) के पास एक घटना रिपोर्ट (incident report) जमा करें।

जिम्मेदारियाँ - Hireup समर्थन (Hireup Support) और घटना प्रतिक्रिया टीमें (Incident Response Teams)

आरोप की शिकायत प्राप्त करना या समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार या उपेक्षा की आशंका होना 

फोन के माध्यम से आरोप की शिकायत प्राप्त होने पर:

  • उसकी बात को खुले तरीके से और बिना कोई निर्णय लिए सुनें।
  • जो बात हुई है, उसके विस्तार से नोट बनाएँ और आपको बताए गए सभी तथ्यों को शामिल करें। 

ईमेल से या घटना रिपोर्टिंग फॉर्म के माध्यम से आरोप की शिकायत प्राप्त होने परः

  • जानकारी की सावधानी से समीक्षा करें
  • आगे की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सूचना देने वाले व्यक्ति को फोन करें।

सूचना देने वाले व्यक्ति को बताएँ कि Hireup के लिए कुछ रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का पालन करना अनिवार्य होगा।

घटना प्रतिक्रिया टीम (Incident Response Team) के प्रमुख को बताएँ, जो:

  • एक कार्य योजना (action plan) विकसित करेगा और सूचना देने वाले व्यक्ति को इसके बारे में बताएगा।
  • रिपोर्टिंग करने योग्य घटनाओं (reportable incidents) और अनिवार्य रिपोर्टिंग आवश्यकताओं (mandatory reporting requirements) की समीक्षा करेगा।
  • विश्वास और सुरक्षा प्रमुख (Head of Trust and Safety) तथा सेवा प्रमुख (Head of Service) को सूचित करेगा।

दुर्व्यवहार या उपेक्षा के आरोप की प्रतिक्रिया करने में Hireup HQ टीम निम्नलिखित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करेगी:

  • घटना और प्रकरण प्रतिक्रिया प्रक्रिया (Incident and Issue Response Procedure)
  • रिपोर्टिंग करने योग्य घटनाएँ (Reportable Incidents) और अनिवार्य रिपोर्टिंग आवश्यकताएँ (Mandatory Reporting Requirements)
  • सूचना साझाकरण दिशानिर्देश (Information Sharing Guidelines)।