Skip to main content

दवाइयों के प्रशासन और प्रबंधन के बारे में कथन

यह कथन दवाइयाँ प्राप्त करने, दवाइयों का प्रशासन करने और दवाइयों से संबंधित मामलों में सहायता देने की जिम्मेदारी वाले व्यक्तियों के लिए विस्तृत नीति-संबंधी मार्गदर्शन और प्रक्रियाएँ प्रदान करता है।

Hireup इस बात को मान्यता देता है कि Hireup से समर्थन प्राप्त करने के इच्छुक हरेक व्यक्ति के पास अपनी दवाइयों का स्वतंत्र रूप से स्वयं प्रबंध करने के लिए सक्रिय समर्थन प्राप्त करने और उनके उपयोग के लिए सहमति देने या न देने का अधिकार है।

यदि समर्थन का इच्छुक व्यक्ति दवाइयाँ प्राप्त करने के लिए सहमति देने में सक्षम नहीं है, तो उसके नामित खाता प्रबंधक को उस व्यक्ति की ओर से सहमति देनी या नहीं देनी होगी।

भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ

विकलाँगता-ग्रस्त व्यक्तियों (अपने Hireup खातों का स्वयं प्रबंध करने वाले व्यक्तियों) को:

  • समुचित रूप से दवाइयों के प्रबंध के लिए कुशलताएँ और आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से अपने समर्थन प्रदाताओं और स्वास्थ्य व्यावसायिकों के साथ मिलकर काम करना चाहिए
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी Hireup समर्थन योजना में सभी दवाइयों की आवश्यकताओं से संबंधित विवरण दस्तावेजी रूप से दर्ज किया जाए
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका उपचार करने वाला स्वास्थ्य व्यावसायिक ऐसी सभी दवाइयों के लिए एकदवाई प्राधिकार फॉर्म (एमएएफ)[Medication Authority Form (MAF)] पूरा करे, जिनके प्रशासन के लिए विकलाँगता समर्थन कर्मियों (डीएसडब्ल्यू) [Disability Support Workers (DSW)] से सहायता की आवश्यकता पड़ती हो
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाई के प्रशासन में शामिल डीएसडब्ल्यू को समुचित प्रशिक्षण और जानकारी (एमएएफसहित) प्रदान की जाए
  • दवाइयों के प्रशासन में समर्थन देने वाले लोगों को उनकी जिम्मेदारी के दायरे से बाहर काम करने के लिए नहीं कहना चाहिए या इस कथन के बारे में उनसे प्रश्न नहीं पूछने चाहिए
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षित रूप से प्रशासन के लिए डीएसडब्ल्यू द्वारा दी जाने वाली दवाई ब्लिस्टर पैक में हो
  • ब्लिस्टर पैक में दवाइयाँ उपलब्ध करानी चाहिए, जिसके साथ प्राप्तकर्ता का नाम, दवाइयों के नाम, दवाइयाँ देने के समय, दवाइयाँ देने के तरीकों के लिए निर्देश (यानि भोजन के साथ, भोजन के बिना, अलग से) शामिल हों

खाता प्रबंधकों को:

  • चिकित्सीय उपचार के लिए सहमति के संबंध में विकलाँगता-ग्रस्त व्यक्ति के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेने चाहिए
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि डीएसडब्ल्यू की सहायता की आवश्यकता वाली सभी दवाइयों के लिए स्वास्थ्य देखभाल व्यावसायिक एक एमएएफ पूरा करे
  • Hireup, डीएसडब्ल्यू, व्यक्तियों और स्वास्थ्य व्यावसायिकों के साथ मिलकर काम करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाइयों का उपयोग समुचित रूप से और उनके अपेक्षित लक्ष्य के लिए ही किया जाए और समस्याएँ पैदा होने पर उनके समाधान के लिए सहायता माँगी जाए
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाइयों के प्रशासन में शामिल डीएसडब्ल्यू को समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए
  • दवाइयों के खतरों और फायदों, दवाई-मुक्त विकल्पों की संभावना और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में प्रासंगिक जानकारी रखनी चाहिए

विकलाँगता समर्थन कर्मियों को:

  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाइयों का प्रशासन करने से पहले सभी उपयुक्त प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया हो
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपचार करने वाले स्वास्थ्य व्यावसायिक ने सहायता की आवश्यकता वाली सभी दवाइयों के लिए स्वीकृति दी है और उन्हें एमएएफ में दर्ज किया गया है
  • यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाई की आवश्यकताओं से संबंधित पर्याप्त विवरण समर्थन योजना में दर्ज किए गए हैं और इन्हें पढ़ लिया गया है
  • दवाइयों के प्रशासन और सहायता के संबंध में Hireup की नीतियों और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए
  • उपचार करने वाले स्वास्थ्य व्यावसायिक और फार्मासिस्ट द्वारा प्रदान की गई पैकेजिंग या लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए
  • अपनी कुशलताओं और प्रशिक्षण में व्यक्तिगत सीमाओं या खामियों की समझ हासिल करनी चाहिए और दवाइयों के प्रशासन के लिए आवश्यक कार्य के संबंध में अपनी सक्षमता या समझ के बारे में कोई भी चिंताएँ होने पर Hireup को सूचित करना चाहिए

दवाइयों के प्रकार

नुस्खे (प्रिस्क्रिप्शन) की दवाइयाँ

नुस्खे की दवाइयाँ केवल तभी उपलब्ध होती हैं जब नुस्खा लिखने के अधिकार वाले किसी स्वास्थ्य देखभाल व्यावसायिक ने इनका पर्चा लिखा हो। सामान्य रूप से इसका तात्पर्य चिकित्सीय व्यावसायिक (डॉक्टर) से है, लेकिन इसमें नर्स व्यावसायिक, डेंटिस्ट या ऑप्टोमेट्रिस्ट भी शामिल हो सकते हैं।

बिना नुस्खे की (गैर-प्रिस्क्रिप्शन)दवाइयाँ

बिना नुस्खे की दवाइयों के उदाहरण में खाँसी के मिश्रण, साधारण दर्द-निवारक (analgesics) और अम्लत्व-निवारक (antacids) शामिल हैं। बिना नुस्खे की कुछ दवाइयों को केवल फार्मासिस्टों (केवल फार्मासिस्ट) या दवाई की दुकानों (केवल फार्मेसी) में ही बेचा जा सकता है, और कुछ अन्य दवाइयों को सुपरमार्केट जैसी गैर-फार्मेसी दुकानों में बेचा जा सकता है। बिना नुस्खे की दवाइयों को 'ओवर-द-काउंटर' (‘over-the-counter’)दवाइयाँ भी कहा जाता है।

प्रो रे नाटा (पीआरएन) [Pro re nata (PRN)] दवाइयाँ

स्वास्थ्य व्यावसायिक किसी व्यक्ति के लिए प्रो रे नाटा (पीआरएन) [Pro re nata (PRN)]या 'आवश्यकतानुसार' ('as needed') दवाइयों का नुस्खा तब लिखता है, जब चिकित्सीय अवस्था के उपचार में केवल आवश्यकता पड़ने पर ही उन दवाइयों का प्रयोग किया जाना चाहिए। पीआरएन दवाइयों में नुस्खे या बिना नुस्खे की दवाइयाँ शामिल हो सकती हैं। डीएसडब्ल्यू (DSW) को dexamphetamine और methylphenidate के अलावा पीआरएन S8 (S8) दवाइयाँ प्रशासित करने की अनुमति नहीं है।

प्रशासन के प्रकार

स्व प्रशासन

अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने के एक हिस्से के रूप में अपनी दवाइयों का प्रशासन स्वयं करने के इच्छुक लोगों को Hireup समर्थन देता हैं।

Hireup कर्मियों द्वारा प्रशासन

स्वयं अपने खाते का प्रबंध करने वाले जिन सेवार्थियों को दवाई के प्रशासन में सहायता की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समर्थन कर्मियों को दवाइयों का प्रशासन करने के लिए उपयुक्त ��ूप से प्रशिक्षण प्राप्त हो, तथा सुरक्षा और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रशासन कार्यप्रथाओं की निगरानी की जाए।

Hireup कर्मियों द्वारा दवाइयों के प्रशासन से संबंधित सुरक्षित कार्यप्रथाएँ सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन किया जाना चाहिए:

  • स्वास्थ्य व्यावसायिक के निर्देशों के अनुसार सख्ती से दवाई का प्रशासन करना चाहिए
  • बिना नुस्खे की (over-the-counter) सभी दवाइयों के लिए स्वास्थ्य व्यावसायिक से स्वीकृति लेनी चा���िए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये दवाइयाँ उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त हैं और इनके कारण अन्य दवाइयों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है
  • दवाई का प्रशासन केवल तभी करना चाहिए, जब उसपर अग्रलिखित विवरण का लेबल लगा हो (या उसके साथ एक दवाई प्राधिकार फॉर्म दिया जाए); दवाई का सेवन किस स्थिति में उपयुक्त है (उपयोग के लिए संकेत), सेवन की विधि, कितने अंतराल में खुराक लेनी चाहिए, लक्षित प्रभाव / पक्ष-प्रभाव, खुराक (24 घंटों में अधिकतम खुराक सहित), कितने दिनों तक दवाई का प्रयोग किया जा सकता है
  • दवाई को केवल इस प्रकार से प्रशासित करना चाहिए जो उस डीएसडब्ल्यू के प्रशिक्षण और योग्यता के स्तर के अनुरूप हो – दवाई ब्लिस्टर पैक में होनी चाहिए
  • हमेशा दवाई की समाप्ति तिथि की जाँच करनी चाहिए, और उस तिथि के बाद वह दवाई नहीं देनी चाहिए

अनुसूची 8 की दवाइयाँ (S8)

अनुसूची 8 की दवाइयाँ या निर्भरता विकसित करने वाली दवाइयाँ नुस्खे की दवाइयाँ होती हैं जिनकी चिकित्सीय आवश्यकता को मान्यता दी जाती है, लेकिन इनके दुरुपयोग, व्यसन और निर्भरता का अधिक खतरा भी रहता है।

अनुसूची 8 (S8) की सभी दवाइयों को एक रजिस्टर में रिकॉर्ड करके रखा जाना चाहिए। रजिस्टर को निम्नलिखित मानकों के अनुपालन में होना चाहिए:

  • इस्तेमाल किए जाने वाले रजिस्टरों को क्रमानुसार पृष्ठ सँख्याओं के साथ बाँधकर रखा जाना चाहिए, गलतियों को काटकर सुधारों पर अपने प्रथम और पारिवारिक नाम के पहले अक्षर लिखे जाने चाहिए – सफेद-तरल और पेंसिल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए
  • हरेक व्यक्ति की दवाई के हरेक विशेष प्रारूप के लिए एक अलग पृष्ठ बनाया जाना चाहिए
  • व्यक्ति-विशेषों के लिए प्राप्त की गई सभी दवाइयों को रसीद के समय दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें दी जाने वाली सभी दवाइयों को प्रशासन के समय दर्ज किया जाना चाहिए। यह दवाई प्रशासन रिकॉर्ड (Medication Administration Record) से अलग गतिविधि है। दवाइयों को बक्से में बंद करने वाले व्यक्ति या  उस रोगी को खुराक देते समय दवाई को बक्से से निकालने वाले व्यक्ति को रजिस्टर में दर्ज किए गए विवरण पर हस्ताक्षर करने चाहिए। यदि संभव हो, तो S8 दवाइयों को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया में दो लोग शामिल होने चाहिए
  • किसी भी समय शेष S8 दवाइयों की सँख्या रजिस्टर में दर्ज शेष राशि के बराबर होनी चाहिए। इसमें कोई विसंगति होने पर जितनी जल्दी व्यावहारिक रूप से संभव हो, निरीक्षक से बात की जानी चाहिए। पारी बदलने के समय रजिस्टर में शेष राशि की जाँच की जानी चाहिए और पारी-बदल में शामिल व्यक्तियों द्वारा इसपर हस्ताक्षर किए जाने चाहिए

विधान और मानक

इस कथन का प्रबंध विकलाँगता सेवाओं के लिएराष्ट्रीय मानकों (National Standards for Disability Services) और प्रासंगिक राष्ट्रमंडल और राजकीय विधान के अनुरूप किया गया है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं: