समर्थन के इच्छुक व्यक्तियों के लिए रेफरल दिशानिर्देश
कोई भी विकलाँगता-ग्रस्त व्यक्ति अपने लिए समर्थन कर्मियों की खोज करने, उनसे संपर्क करने, उन्हें काम पर रखने और उनका प्रबंधन करने के लिए Hireup प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकता है। हम यह समझते हैं कि प्लेटफॉर्म सभी लोगों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है और हरेक व्यक्ति को इस बारे में सूचित निर्णय लेने के लिए समर्थन नहीं दे सकता है कि Hireup उसके लिए सही सेवा प्रदाता है या नहीं। हम अपने प्लेटफॉर्म और अन्य प्रदाताओं, दोनों के माध्यम से मिलकर समर्थन के इच्छुक लोगों को अपने लिए उपयुक्त सेवाओं में संलग्न होने के लिए प्रोत्साहन और बल देते हैं।
रेफरल के प्रति दृष्टिकोण
Hireup सीधे रेफरल सेवाएँ उपलब्ध नहीं कराता है, लेकिन यदि किसी उपयोगकर्ता को वैकल्पिक या अतिरिक्त सेवा प्रदाताओं के साथ जुड़ने के लिए समर्थन की आवश्यकता हो, तो हम उस उपयोगकर्ता के स्थानीय क्षेत्र के अंदर संभावित विकल्पों की जानकारी देते हैं।
यदि उपयुक्त हो, तो हम उन्हें खोज में सहायता के लिए अपने Hireup समर्थन कर्मियों की सहायता लेने की सलाह भी देते हैं।
नए आवेदन
Hireup के साथ संलग्न होकर समर्थन के इच्छुक लोग वेबसाइट और मार्केटिंग (विपणन) सामग्री देख करके या Hireup टीम के साथ बातचीत करके निर्णय ले सकते हैं कि यह मॉडल (प्रारूप) उनके लिए सही है या नहीं।
समर्थन के इच्छुक लोग Hireup के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और ’लंबित स्वीकृति’ चरण पर पहुँचने पर Hireup टीम आवेदन की समीक्षा करके आकलन करेगी कि उनके लिए Hireup उपयुक्त है या नहीं। समीक्षा की प्रक्रिया में आवेदक और दूसरे हितधारकों के साथ बातचीत करना शामिल हो सकता है। टीम यह समझना चाहती है कि:
- समर्थन के इच्छुक व्यक्ति के पास प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए कंप्यूटर या टैबलेट सुलभ है या नहीं
- समर्थन का इच्छुक व्यक्ति अपने खाते का प्रबंध करने में सक्षम है या नहीं अथवा क्या वह किसी दूसरे व्यक्ति को खाता प्रबंधक के रूप में नामित कर सकता है या नहीं
- किस प्रकार और किस जटिलता-स्तर का समर्थन आवश्यक है।
यदि यह निर्णय लिया जाता है कि Hireup सही नहीं बैठता है, तो Hireup:
- वैकल्पिक समर्थन के लिए उपयुक्त सुझाव देने की कोशिश करेगा, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
1. समर्थन आवश्यकताएँ
2. स्थान
3. साँस्कृतिक और भाषा-संबंधी आवश्यकताएँ
4. समर्थन के इच्छुक व्यक्ति की संवेदनशीलता
5. लिंग, लैंगिक रुझान, धर्म जैसी अन्य विशेष आवश्यकताएँ। - भविष्य में परिस्थितियाँ बदल जाने पर हमारे साथ संलग्न होने के लिए समर्थन के इच्छुक व्यक्ति को विकल्प प्रदान करेगा।
यदि वर्तमान उपयोगकर्ता किसी भी कारण से प्लेटफॉर्म छोड़कर जा रहा है, तो निवेदन किए जाने और संभव होने की स्थिति में Hireup टीम किसी दूसरे प्रदाता के पास पारगमन में सहायता प्रदान करेगी। इसमें निम्नलिखित सहायता शामिल हो सकती है:
- दूसरे प्रदाता से समर्थन प्राप्त करने के लिए Hireup समर्थन कर्मियों की व्यवस्था
- समर्थन के इच्छुक व्यक्ति द्वारा दूसरे प्रदाता के पास पारगमन पूरा किए जाने तक Hireup के माध्यम से थोड़े समय के लिए समर्थन उपलब्ध कराने के लिए Hireup समर्थन कर्मियों की व्यवस्था
- समर्थन के इच्छुक व्यक्ति की अनुमति लेकर उसकी ओर से दूसरे प्रदाताओं के साथ संपर्क।