Skip to main content

प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं के बारे में कथन

हम इस बात को समझते हैं कि प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाएँ एक विस्तृत सकारात्मक व्यवहार समर्थन दृष्टिकोण का हिस्सा हो सकती हैं, जिसका उपयोग Hireup से समर्थन प्राप्त करने के इच्छुक लोग करते हैं।

पंजीकृत एनडीआईएस (NDIS) प्रदाता के रूप में Hireup को प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं को सुरक्षित रूप से लागू करने के बारे में नियमों और कानून का पालन करना आवश्यक है।

जिन लोगों के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाएँ आवश्यक हैं, उनके लिए सबसे सुरक्षित रूप से समर्थन सुनिश्चित करने के लिए Hireup प्रणालियाँ और कार्यविधियाँ बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

यदि आपके पास प्रतिबंधात्मक प्रथाओं वाली एक सकारात्मक व्यवहार समर्थन योजना है, तो हम आपके समर्थन का प्रबंध करने के लिए सबसे अच्छे दृष्टिकोण के बारे में बात करने के लिए आपसे संपर्क करेंगे।

प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथा क्या होती है?

कभी-कभी चिंताजनक व्यवहार सुरक्षा के लिए इतना बड़ा खतरा पैदा कर सकता है कि विशेष प्रकार की कार्यनीति की आवश्यकता होती है। इन कार्यनीतियों को प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं के रूप में संदर्भित किया जाता है क्योंकि ये व्यक्ति के अधिकारों या स्वतंत्रताओं को बाधित करती हैं।

नियमों के तहत आने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं में निम्नलिखित शामिल हैं:

एकाँतवास - व्यक्ति को एक कमरे या किसी अन्य स्थान पर दिन या रात के किसी भी समय अकेले रखा जाता है, जिसे वह अपनी इच्छा से छोड़कर नहीं जा सकता है।

रासायनिक प्रतिबंध - व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करने के लिए रासायनिक पदार्थ का उपयोग किया जाता है।

यांत्रिक प्रतिबंध - व्यक्ति की शारीरिक गति को रोकने, बाधित करने या उसके व्यवहार को प्रभावित करने के लिए उपकरण का प्रयोग किया जाता है। इसका अर्थ चिकित्सीय लक्ष्यों या ऐसे उद्देश्यों के लिए उपकरणों का प्रयोग करना नहीं है, जो उसके व्यवहार से संबंधित न हों।

शारीरिक प्रतिबंध - में व्यक्ति के शरीर या उसके शरीर के किसी हिस्से की गति को रोकने, बाधित करने या उसके व्यवहार को प्रभावित करने के लिए शारीरिक बल का प्रयोग किया जाता है। यह व्यक्ति को संभावित नुकसान या शारीरिक क्षति से दूर करने या किसी अन्य दिशा में निर्देशित करने के लिए प्रयोग की जाने वाली व्यावहारिक तकनीकों के लिए लागू नहीं होता है।

परिवेश प्रतिबंध - का अर्थ व्यक्ति को उसके परिवेश के सभी हिस्सों में खुली सुगमता को बाधित करना है, जिसमें वस्तुएँ और गतिविधियाँ भी शामिल हैं।

प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं के कुछ व्यावहारिक उदाहरण निम्नलिखित हैं:

  • किसी व्यक्ति की हरेक सप्ताह फास्ट फूड खाने की मात्रा को सीमित करना, भले ही वह हरेक दिन इसके लिए निवेदन करे, उसकी पसंद के खाने और सेवन के समय के चयन की स्वतंत्रता को सीमित करता है ।
  • किसी व्यक्ति को खाने की अनियंत्रित इच्छा होने पर भी आसानी से भोजन प्राप्त करने से रोकना उसके चयन की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करता है।
  • किसी व्यक्ति को अपनी सारी बचत को खर्च करने से रोकने के लिए एक दिन में उसकी खरीदारी के खर्चे को नियंत्रित करने से हम उसके चयन की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर रहे हैं।
  • जब हम किसी व्यक्ति के चुनौतीपूर्ण व्यवहार से उसे खुद को या दूसरों को शारीरिक नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए अन्य दिशा में निर्देशित या बाधित करते हैं, तो हम उसके चयन की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर रहे हैं। 
  • यदि हम किसी व्यक्ति को सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष वाहन सीट बेल्ट गार्ड का प्रयोग करते हैं, तो हम उसके चयन की स्वतंत्रता प्रतिबंधित कर रहे हैं।
  • किसी व्यक्ति को सारा गर्म पानी समाप्त करने से रोकने के लिए उसके शावर में बिताए गए समय को सीमित करना उसकी चयन की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करता है।
  • यदि हम किसी व्यक्ति के रास्ता भूल जाने के खतरे के कारण उसके स्वतंत्र रूप से आने-जाने के स्थान को नियंत्रित करते हैं, तो हम उसके चयन की स्वतंत्रता को सीमित कर रहे हैं।
  • जब हम किसी व्यक्ति के चिंताजनक व्यवहार द्वारा उसे खुद को या दूसरों को शारीरिक नुकसान के खतरे से बचाने के लिए कोई विशेष दवा (पीआरएन) देकर उसके इस व्यवहार को कम या नियंत्रित करते हैं, तो हम उसके चयन की स्वतंत्रता को सीमित कर रहे हैं।

आकलन और रेफरल

यह सुनिश्चित करने के लिए कि Hireup प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं के उपयोग की आवश्यकता वाले लोगों को समर्थन प्रदान करने में सक्षम है, Hireup टीम व्यक्ति की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिश करेगी। इसमें सकारात्मक व्यवहार समर्थन योजनाओं, प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथा अधिकारों, दवाई देने के लिए फॉर्मों और अन्य कोई भी प्रासंगिक जानकारी की प्रतियाँ प्राप्त करने का निवेदन करना शामिल हो सकता है।

ऐसे कुछ मामले हो सकते हैं जब Hireup समर्थन उपलब्ध कराने में सक्षम न हो, और ऐसे प्रकरणों में टीम वैकल्पिक सेवा प्रदाता की खोज करने में सहायता देगी।

Hireup की जिम्मेदारियाँ

सामुदायिक समर्थन प्रबंधक (Community Support Manager) प्रबंधन और प्रतिबंधात्मक प्रबंधन प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन के लिए अधिकृत व्यक्ति है।

सामुदायिक समर्थन प्रबंधक (Community Support Manager) व्यवहार समर्थन व्यावसायिक (Behaviour Support Practitioner) और व्यवहार समर्थन अग्रणी (Behaviour Support Lead) के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि व्यवहार समर्थन योजनाएँ और प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथा योजनाएँ उपयुक्त अधिकारियों द्वारा अनुमोदित की जाती हैं और उनके पास जमा की जाती हैं।

यदि प्रतिबंधात्मक कार्यप्रथाओं के संबंध में किसी घटना की सूचना दी जाती है, तो सामुदायिक समर्थन प्रबंधक (Community Support Manager) इसके बारे में निम्नलिखित को रिपोर्ट करेगा:

  • सेवा प्रमुख को
  • प्रासंगिक बाहरी प्राधिकरणों और सरकारी एजेंसियों को, जैसा नियमों के तहत आवश्यक हो।