पक्षसमर्थन के बारे में कथन
Hireup लोगों को अपनी आवश्यकता का समर्थन प्राप्त करने में सहायता के लिए पक्षसमर्थक नियुक्त करने के उनके अधिकारों का समर्थन करता है। यदि आवश्यक हो, तो Hireup पक्षसमर्थक नियुक्त करने में सुविधा के लिए सहायता करेगा।
पक्षसमर्थक की भूमिका
पक्षसमर्थक अलग-अलग तरीकों से समर्थन के इच्छुक व्यक्ति की सहायता करने में संलग्न हो सकता है, जिनमें निम्नलिखित शामिल है:
- व्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना।
- Hireup से समर्थन प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करना
- मुलाकातों या बातचीत में हिस्सा लेना, जिससे प्राप्त होने वाली सेवा पर प्रभाव पड़ सकता है
- Hireup द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के बारे में शिकायत करने में सहायता देना।
यदि कोई व्यक्ति पक्षसमर्थक के लिए निवेदन करता है, तो क्या होगा?
- Hireup पक्षसमर्थक के उपयोग के लिए हमारी प्रतिबद्धता को फिर से बल देकर समर्थित करेगा
- हम समय पर जानकारी उपलब्ध कराएँगे, ताकि समर्थन के इच्छुक व्यक्ति पक्षसमर्थक नियुक्त करने के बारे में सूचित निर्णय ले सकें
- Hireup नियुक्त किए गए पक्षसमर्थक का विवरण उपयोगकर्ता की फाइल में दर्ज करेगा
- यदि आवश्यकता हो, तो Hireup मान्यता प्राप्त पक्षसमर्थन एजेंसियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है
- यदि शुरुआती संपर्क और पंजीकरण पक्षसमर्थक द्वारा किया जाता है, तो गोपनीयता बनाए रखने के लिए Hireup समर्थन के इच्छुक व्यक्ति से पक्षसमर्थन की नियुक्ति के बारे में पूछना सुनिश्चित करेगा।
गोपनीयता
पक्षसमर्थक समर्थन के इच्छुक व्यक्ति की ओर से काम करता है, परंतु फिर भी उसे हर समय उस व्यक्ति की गोपनीयता का सम्मान और सुरक्षा करनी चाहिए। पक्षसमर्थक जिस व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं, उसकी अनुमति के बिना उन्हें किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को साझा या प्रकट नहीं करना चाहिए।
पक्षसमर्थक की खोज करना
नीचे दिया गया पहला लिंक हरेक राज्य में उपलब्ध पक्षसमर्थक एजेंसियों की सूची उपलब्ध कराता है। दूसरा लिंक पूरे ऑस्ट्रेलिया भर में पक्षसमर्थक की खोज करने के लिए आपको एक खोजक टूल पर ले जाएगा: